सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने 'काला हिरणः द बैटल फॉर लीगेसी' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में सलमान खान ने कहा है कि ये फिल्म 1998 में उनसे जुड़े काला हिरण के शिकार से संबंधित है। इस फिल्म के प्रदर्शन से उनके व्यक्तित्व के अधिकारों का उल्लंघन होगा।

याचिका में कहा गया है कि फिल्म काला हिरण के निर्माता ने फिल्म में उसके हमशक्ल का इस्तेमाल किया है और वह जो ब्रासलेट पहनता है वैसा ही ब्रासलेट भी पहने हुए दिखाया गया है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म के निर्माता फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज के बाद काला हिरण के शिकार से जुड़े मामले पर भी असर पड़ सकता है और इससे उसकी छवि पर खराब असर पड़ सकता है।

भारत माता के महान सपूतों के त्याग तपस्या और बलिदान का परिणाम स्वाधीनता : योगी  ये खबर भी पढ़े : भारत माता के महान सपूतों के त्याग तपस्या और बलिदान का परिणाम स्वाधीनता : योगी

याचिका में कहा गया है कि सलमान खान ने फिल्म के निर्माता को कानूनी नोटिस भेजा था जिसमें फिल्म के प्रमोशन और रिलीज को रोकने की मांग की गई थी। कानूनी नोटिस में कहा गया था कि काला हिरण के शिकार का मामला अभी राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित है। ऐसे में अगर इस मामले में कोई भी सनसनी पैदा की जाएगी तो केस के ट्रायल पर असर पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि काला हिरण फिल्म का पहला पोस्टर हाल में जारी किया गया था। फिल्म का वीडियो आज जारी किया गया। फिल्म में काला हिरण के शिकार से जुड़े मामले और उससे संबंधित कोर्ट की सुनवाई के दृश्यों को फिल्माया गया है। फिल्म में सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच की शत्रुता को भी दर्शाया गया है। विवादों से बचने के लिए फिल्म निर्माता ने फिल्म में सलमान से प्रेरित किरदार को अयान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित किरदार को लॉयन बिश्नोई नाम दिया है। फिल्म का निर्देशन भरत एस श्रीनेत ने और इसे प्रोड्यूस अमित जानी ने किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में प्रदर्शन...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

नई दिल्ली । बांग्लादेश सरकार ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर बड़ा संकेत दिया है। तारिक...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सोमवार को बेलमूला जाने के लिए...
पश्चिम बंगाल 
सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश 
अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी