विदेश नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज कर जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पानीपत। पानीपत के गांव उरलाना खुर्द के रहने वाले एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपए की धोखाधडी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने करनाल रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को एक लिखित शिकायत देकर कैथल के रहने वाले एक एजेंट के खिलाफ ₹8 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया हैं।

शिकायत के अनुसार पीड़ित सुखदेव की मुलाकात उनके ही गांव के संदीप के माध्यम से कैथल के गांव बरसाना निवासी सुनील से हुई थी, जो फिलहाल करनाल में रह रहा है। सुनील ने सुखदेव को झांसा दिया कि वह लोगों को जर्मनी, इटली और अमेरिका जैसे देशों में भेजकर वहां अच्छी नौकरी लगवाता है।

जिससे लोग वहां लाखों रुपए कमा रहे हैं। सुनील ने सुखदेव को नौ लाख रुपए के कुल खर्चे में इटली भेजने और वहां अच्छा काम दिलवाने का भरोसा दिया, जिसके बाद सुखदेव उसकी बातों में आ गया। आरोपी सुनील ने वीजा लगवाने के नाम पर अलग-अलग तारीखों में सुखदेव से पैसे ऐंठने शुरू किए।

देश को आज मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी हरियाणा-चंडीगढ़-पंजाब को देंगे हजारों करोड़ की सौगात ये खबर भी पढ़े : देश को आज मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी हरियाणा-चंडीगढ़-पंजाब को देंगे हजारों करोड़ की सौगात

15 नवंबर 2024 को आरोपी सुनील ने सुखदेव को जयपुर से हवाई जहाज के जरिए आर्मेनिया में अपने दोस्त विक्की के पास भेज दिया। उसी दिन सुखदेव ने गूगल पे से ₹47,000 और ट्रांसफर किए।

आर्मेनिया में करीब एक महीना बीतने के बाद जब सुखदेव ने इटली जाने की बात कही, तो सुनील ने वॉट्सऐप पर एक वीजा भेजा और कहा कि 10 दिन में इटली की फ्लाइट है, बाकी के पैसे दे दो।

बेटे को इटली भेजने के लिए सुखदेव के पिता जोगिन्द्र ने 10 दिसंबर 2024 को तीन लाख रूपए की रकम ब्याज पर लेकर सुनील को उसके घर पर नकद सौंप दी। इसके बाद भी जनवरी 2025 में सुनील के कहने पर आर्मेनिया से ही स्कैनर के माध्यम से अलग-अलग खातों में पूरी रकम डलवा ली।

पैसे पूरे होने के बाद जब सुखदेव ने सुनील को फोन किया, तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर सुखदेव बेबस हो गया। विक्की ने उससे 35 हजार रुपए नकद लिए और 21 फरवरी 2025 को उसकी भारत वापसी की टिकट करवाई। जिसके बाद पीड़ित वापस अपने गांव उरलाना खुर्द पहुंचा।

भारत लौटने के बाद सुखदेव ने जब करनाल जाकर सुनील से अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने दबाव में आकर फोन पे के माध्यम से 27 फरवरी 2026 को ₹70 हजार रुपए और पांच मार्च 2026 को 21 हजार रुपए कुल 91 हजार रुपए वापस किए।

लेकिन इसके बाद बची हुई रकम देने से साफ मना कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि यदि पुलिस में कोई शिकायत की तो वह उसे जान से मरवा देगा। अब शिकायत मिलने के बाद थाना मतलौडा पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छोटा तुलसी का पौधा तेजी से हो सकता है घना और हरा-भरा

तुलसी का पौधा : तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे लगभग हर घर में लगाया जाता है। हिंदू धर्म में...
खेती-बाड़ी 
छोटा तुलसी का पौधा तेजी से हो सकता है घना और हरा-भरा

भारत में 5 साल में 4 गुना बढ़े अरबपति

दिल्ली  : भारत में सुपर रिच लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आयकर रिटर्न (ITR) के ताजा आंकड़ों...
कारोबार 
भारत में 5 साल में 4 गुना बढ़े अरबपति

बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

'बटवारा 1947 : सनी देओल अब अपनी मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म...
मनोरंजन 
बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जुलाई 2026: देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच अब मौसम एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

नई दिल्ली। Vivo S स्मार्टफोन सीरीज की भारत में वापसी हो रही है वो भी पूरे 6 साल बाद। कंपनी...
टेक-मित्र 
अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"