राजगढ़ रेलवे ट्रैक हादसा: वंदे भारत की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अलवर। राजगढ़-बांदीकुई रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना राजगढ़ रेलवे स्टेशन और बांदीकुई के बीच माता जी के नाले के पास हुई।

सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। राजगढ़ पुलिस और जीआरपी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। जीआरपी के हेड कांस्टेबल सरदार सिंह गुर्जर ने बताया कि रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

राजस्थान: एनआईए का बड़ा एक्शन, अजमेर-नीमराना समेत 12 ठिकानों पर मारा छापा ये खबर भी पढ़े : राजस्थान: एनआईए का बड़ा एक्शन, अजमेर-नीमराना समेत 12 ठिकानों पर मारा छापा

शव को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान के प्रयास किए गए। शुक्रवार सुबह मृतक की पहचान राजाजी थाना क्षेत्र निवासी दीपांशु वर्मा (18) पुत्र भगवान सहाय वर्मा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने बताया कि दीपांशु गुरुवार को घर से राजगढ़ बाजार सामान खरीदने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बाद में उन्हें रेलवे ट्रैक पर हादसे में उसकी मौत होने की सूचना मिली।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था या किसी अन्य कारण से हादसे का शिकार हुआ। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल ये खबर भी पढ़े : जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल

 

राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश से राहत, दो लोगों की हादसों में मौत ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश से राहत, दो लोगों की हादसों में मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

प्रतापगढ़। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा0 सुमन कुशवाहा ने बताया कि12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर...
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित...
आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

शराब पार्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप: युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

जयपुर। राजधानी के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में त्रिवेणी नगर पुलिया के नीचे एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने...
राजस्थान 
शराब पार्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप: युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने सभी आगतों के प्रति व्यक्त किया आभार 
उत्तर प्रदेश 
विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती - शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता...
उत्तर प्रदेश 
बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन