जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल

डा साध्वी भगवती सरस्वती ने रूद्राक्ष का पौधा और रूद्राक्ष की माला भेंट कर गंगा आरती के लिए किया आमंत्रित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भारत से परमार्थ निकेतन की साध्वी भगवती सरस्वती की गरिमामयी उपस्थिति

जयपुर/ऋषिकेश। राजस्थान के ऐतिहासिक और भव्य सिक्स सेंसिस फोर्ट बरवाड़ा में आरएआई,  फाउंडेशन द्वारा एम्बेसडर्स कॉन्फ्रेंस एवं वार्षिक पुरस्कार समारोह 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिकों, नीति-निर्माताओं, विचारकों एवं विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।

इस विशेष सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मानवीय मूल्यों पर आधारित वैश्विक साझेदारी को सुदृढ़ करना था। सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने विश्व शांति, सतत विकास, अंतर-सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रों के बीच सहयोग को बढ़ाने के विषयों पर अपने विचार साझा किए। संवाद और सहभागिता के माध्यम से यह सम्मेलन विश्व समुदाय के मध्य विश्वास, सम्मान और सहयोग की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।

उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी

सम्मेलन में 34 देशों के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें उरुग्वे, पेरू, पनामा, अर्जेंटीना, कोलंबिया, गुयाना, कोस्टा रिका, तिमोर-लेस्ते, स्पेन, बोलिविया, दक्षिण कोरिया, पराग्वे, पुर्तगाल, डोमिनिकन रिपब्लिक, जिम्बाब्वे, मेक्सिको, चिली, क्यूबा, एल साल्वाडोर, ऑस्ट्रिया, आर्मेनिया, जर्मनी, कनाडा, कैमरून, सिंगापुर, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, कंबोडिया, थाईलैंड, सेशेल्स, तंजानिया, जमैका तथा वैटिकन सहित अनेक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर साध्वी भगवती सरस्वती की वैटिकन दूतावास के उप प्रमुख  एवं अपोस्टोलिक नुनसियो के प्रतिनिधि के साथ विशेष भेंट भी हुई। यह संवाद परमार्थ निकेतन और वैटिकन के मध्य आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बैठक में अंतरधार्मिक सद्भाव, वैश्विक शांति, पर्यावरण संरक्षण तथा मानवता की साझा चुनौतियों पर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और वैश्विक प्रेरणास्रोत साध्वी भगवती सरस्वती जी का प्रेरणादायी संबोधन रहा। उन्होंने “स्पिरिचुअल डिप्लोमेसी” अर्थात् “आध्यात्मिक कूटनीति” विषय पर अपने प्रखर विचार करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल राजनीतिक और आर्थिक समझौते ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि विश्व को ऐसी कूटनीति की आवश्यकता है जो करुणा, सह-अस्तित्व, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित हो।

डा साध्वी ने कहा कि जब राष्ट्र एक-दूसरे को केवल रणनीतिक साझेदार के रूप में नहीं बल्कि वैश्विक परिवार के सदस्य के रूप में देखना प्रारम्भ करते हैं, तब वास्तविक शांति और स्थायी सहयोग का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने भारतीय दर्शन के “वसुधैव कुटुम्बकम्” के सिद्धांत को वैश्विक कूटनीति की आधारशिला बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक चेतना मानवता को विभाजन से एकता की ओर, संघर्ष से सहयोग की ओर तथा स्वार्थ से सेवा की ओर ले जाती है।

सम्मेलन के समापन अवसर पर आरएआई फाउंडेशन के वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों के माध्यम से नेतृत्व, नवाचार, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को मान्यता प्रदान की गई।

आरएआई फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मेलन विभिन्न देशों,    संस्कृतियों और विचारधाराओं के मध्य संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने की एक सशक्त पहल है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में ऐसे मंचों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है, जहाँ विविधता को सम्मान मिले, संवाद को प्रोत्साहन मिले और साझा मानवीय मूल्यों के आधार पर एक बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सके।

सम्मेलन का समापन विश्व शांति, वैश्विक सद्भाव और मानवता के कल्याण की सामूहिक भावना के साथ हुआ। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सांस्कृतिक समझ और आध्यात्मिक मूल्यों के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सार्थक संवादों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) की ओर से दांतन में गुरुवार शाम को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर :...
पश्चिम बंगाल 
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता शिविर, सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

विश्व जूनियर एथलेटिक्स: मोहम्मद अशफाक ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

यूजीन (ओरेगन)। विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को भारत के मोहम्मद अशफाक ने शानदार प्रदर्शन करते...
खेल 
विश्व जूनियर एथलेटिक्स: मोहम्मद अशफाक ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा की पर्यावरण, वन एवं पर्यटन विषयक स्थायी समिति में केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भद्र हेमब्रम...
पश्चिम बंगाल 
विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक

कोलकाता-हावड़ा निगमों में बढ़ेंगे वार्ड, 12 को पेश किया जाएगा बिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता और हावड़ा नगर निगम में वार्डों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसके...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता-हावड़ा निगमों में बढ़ेंगे वार्ड, 12 को पेश किया जाएगा बिल

उत्तर प्रदेश

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न  समस्याओं एवं बढते शोषण को देखते...
उत्तर प्रदेश 
 सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा