ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश से बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट
SDRF और जल पुलिस तैनात
- श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को लाउडहेलर से किया जागरूक
ऋषिकेश। ऋषिकेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं। SDRF, जल पुलिस और आपदा राहत दल की सभी टीमें अलर्ट मोड में हैं। गंगा तट के प्रमुख घाटों पर टीमों को तैनात किया गया है और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। टीमें लगातार गश्त भी कर रही हैं ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को लाउडहेलर से जागरूक किया जा रहा है। उनसे अपील है कि वे तेज धारा के पास न जाएं और स्नान केवल निर्धारित व सुरक्षित पक्के घाटों पर ही करें। नदी किनारे रहने वाले स्थानीय निवासियों को भी समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्हें सलाह है कि वे सतर्क रहें और यदि जलस्तर और बढ़े तो तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
