राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश से राहत, दो लोगों की हादसों में मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून के आगमन से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम से प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम में आए बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं आंधी से जुड़े हादसों में भरतपुर और भीलवाड़ा में दो लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान पहुंचने की संभावना है। इससे पहले पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं।

विभाग ने 7 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार के लिए 14 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के झोरोल गांव में गुरुवार देर रात तेज अंधड़ के दौरान एक निर्माणाधीन दीवार ढह गई। हादसे में 55 वर्षीय इंद्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दिव्यांग पुत्र घायल हो गया। दोनों दीवार के सहारे बैठे हुए थे, तभी तेज हवा के कारण दीवार भरभराकर गिर गई और दोनों मलबे में दब गए।

राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी  ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया क्षेत्र में गुरुवार रात आए अंधड़ और बारिश के दौरान जाबदा गांव निवासी 45 वर्षीय देवीलाल धाकड़ के गले पर उड़कर आई लोहे की चादर लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

वहीं तेजाजी चौक पर फल विक्रेता छोगालाल लुहार घायल हो गए। धनवाड़ा गांव में एक भैंस पर लोहे की चादर गिरने से उसकी भी मौत हो गई। अंधड़ से कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के तार टूट गए।

गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। झुंझुनूं, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हनुमानगढ़ के नोहर और चूरू के तारानगर क्षेत्र में तूफानी बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में भी रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। राजधानी जयपुर में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। सांगानेर, प्रतापनगर, सीतापुरा और वाटिका क्षेत्र में सुबह तक बूंदाबांदी होती रही।

बादलों की वजह से सूरज नहीं निकलने से तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव के साथ पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में वातावरण में नमी बढ़ने लगी है।

जयपुर, कोटा, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ क्षेत्रों में आर्द्रता का स्तर 50 से 70 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। बादलों की मौजूदगी के कारण धूप का असर कम रहा, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश और बादलों के बावजूद प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर बना रहा। गुरुवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

इसके अलावा चूरू में 43.2, जैसलमेर में 43, फलोदी में 42.8, पिलानी में 42.9, बीकानेर में 42, बाड़मेर में 41.9, फतेहपुर में 41.2 और जोधपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी तथा अधिकांश क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके...
मध्य प्रदेश 
खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक नया कीर्तिमान स्थापित...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के ग्राम शूलपुरी में शनिवार को बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी