एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : फिजिकल में फेल होने वाला अभ्यर्थी एसओजी के शिकंजे में....

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभ्यर्थी बृजेश कुमार मीणा निवासी महुआ जिला दौसा ने परीक्षा से पहले लीक हुआ सॉल्वड पेपर पढ़कर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल होने के कारण उसका अंतिम चयन नहीं हो पाया। फिलहाल आरोपित से एसओजी टीम पूछताछ करने में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि जांच में सामने आया कि दौसा जिले के महुआ क्षेत्र के टिकरी जाफरान निवासी बृजेश के पिता स्वरूपचंद मीणा ने पेपर लीक गिरोह के सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा से 45 लाख रुपए में सौदा किया था।

जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल ये खबर भी पढ़े : जयपुर में आरएआई फाउंडेशन का भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 34 देशों के राजदूत शामिल

इसके बाद परीक्षा से पहले बृजेश को लीक हुआ सॉल्वड पेपर उपलब्ध कराया गया। जिसे पढ़कर उसने 15 सितंबर 2021 को अजमेर में आयोजित परीक्षा दी।

एसओजी के अनुसार बृजेश ने हिंदी विषय में 200 में से 116.23 अंक तथा सामान्य ज्ञान में 200 में से 126.01 अंक हासिल किए थे। लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद वह फिजिकल टेस्ट में असफल रहा और चयन से वंचित रह गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी अनियमितताओं में शामिल रहा है। वर्ष 2022 की हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा में उसने अपनी जगह डमी अभ्यर्थी को बैठाकर चयन हासिल किया था, जबकि एमटीएस भर्ती परीक्षा-2022 में वह स्वयं किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने पहुंचा था। इन दोनों मामलों में भी उसके खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं।

एसओजी ने बताया कि पेपर लीक गिरोह के सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा और आरोपी के पिता स्वरूपचंद मीणा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी पेश किया जा चुका है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तेज अंधड़ की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तेज अंधड़ की चेतावनी

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक कुल 145 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल बृजेश कुमार मीणा से पूछताछ कर मामले की गहन जांच की जा रही है।

किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख ये खबर भी पढ़े : किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

प्रतापगढ़। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा0 सुमन कुशवाहा ने बताया कि12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर...
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित...
आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

शराब पार्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप: युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

जयपुर। राजधानी के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में त्रिवेणी नगर पुलिया के नीचे एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने...
राजस्थान 
शराब पार्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप: युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने सभी आगतों के प्रति व्यक्त किया आभार 
उत्तर प्रदेश 
विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती - शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता...
उत्तर प्रदेश 
बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन