अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा0 सुमन कुशवाहा ने बताया कि12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर "Yoga for Healthy Ageing" थीम के अन्तर्गत संचालित कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) अभ्यास सत्रों की श्रृंखला में शुक्रवार प्रातः 5:30 बजे संगम इंटरनेशनल स्कूल, भूपियामऊ, प्रतापगढ़ के प्रांगण में विशेष योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 18 बटालियन एनसीसी, प्रतापगढ़ के कैडेट्स को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने, तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने तथा तन-मन को स्वस्थ, शांत एवं प्रसन्नचित रखने में योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमन कुशवाहा ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। लेफ्टिनेंट कर्नल अरविन्द सिंह यादव ने एनसीसी कैडेट्स को अनुशासित एवं स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ. त्रिभुवन राम, डॉ. जय प्रकाश कुशवाहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) कृष्ण कुमार मौर्य, योग प्रशिक्षक राकेश कुशवाहा, सुनीता सिंह, सुमन सिंह, योग सहायक अजय त्रिपाठी, सतीश सिंह सहित समस्त एनसीसी स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं योगाभ्यास सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। 

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

जी-7 शिखर सम्मेलन और वैश्विक हालात पर जयशंकर-स्टब के बीच विस्तृत चर्चा

जयशंकर से मुलाकात में वैश्विक संकट, जी-7 और खाड़ी पर हुई चर्चा  
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
जी-7 शिखर सम्मेलन और वैश्विक हालात पर जयशंकर-स्टब के बीच विस्तृत चर्चा

विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में छाया शोक

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज निशानेबाजी कोच और पूर्व स्टार शूटर जसपाल राणा का गुरुवार देर रात नई दिल्ली के...
राष्ट्रीय 
विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में छाया शोक

उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के नेतृत्व में बदली विकास व सुशासन की तस्वीर: मुख्यमंत्री

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित मीडिया संवाद में मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के नेतृत्व में बदली विकास व सुशासन की तस्वीर: मुख्यमंत्री