बाबा झण्डे शाह का निकला गागर-चादर का जुलूस, अकीदतमंदों ने अर्पित की श्रद्धा
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला(बलरामपुर )। नगर क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस साल भी हजरत बाबा झण्डे शाह के उर्स के अवसर पर गागर एवं चादर का जुलूस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस निकट फरीद के घर के पास से प्रारंभ होकर कसाई बाड़ा सहित नगर के निर्धारित एवं पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए बाबा झण्डे शाह की दरगाह पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर बाबा झण्डे शाह के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे मार्ग में लोगों ने अदब और अकीदत के साथ जुलूस का स्वागत किया तथा अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगीं।
आयोजन की व्यवस्था एवं देखरेख फरीदुद्दीन तथा उनके सहयोगियों द्वारा की गई। आयोजकों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को अकीदतमंद पूरे विश्वास, श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाते आ रहे हैं। उर्स के अवसर पर शुक्रवार को दरगाह परिसर में तकरीर एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
