उतरौला पावर हाउस में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापना का शिलान्यास

विधायक के प्रयास से दूर होगी बिजली समस्या  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला , (बलरामपुर)। उतरौला के आईपीडीएस पावर हाउस में विद्युत क्षमता वृद्धि के लिए एक और 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने का शिलान्यास बुधवार को विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया। उनके अथक प्रयासों से मिली इस सौगात से उतरौला शहरी क्षेत्र और आसपास के कुछ ग्रामीण इलाकों में चल रही बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।

अतिरिक्त रोस्टर से मिलेगी राहत
पावर हाउस पर नए 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना क्षमता वृद्धि की दिशा में बड़ा कदम है। विगत दिनों उतरौला शहरी क्षेत्र और कुछ ग्रामीण इलाकों में ओवरलोडिंग के कारण लो-वोल्टेज, बार-बार कटौती और अतिरिक्त रोस्टर की समस्या बनी रहती थी। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद भार संतुलित होगा और कारपोरेशन द्वारा निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना आसान होगा।

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज ये खबर भी पढ़े : लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ 
नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ छोटे व्यापारियों और किसानों को भी लाभ मिलेगा। वोल्टेज की समस्या कम होगी और बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु हो सकेगी। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी।

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक, डीएम बोले- नकलविहीन परीक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता ये खबर भी पढ़े : प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक, डीएम बोले- नकलविहीन परीक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

विधायक राम प्रताप वर्मा के प्रयासों से पावर हाउस की क्षमता बढ़ने से पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अब बिजली की दिक्कतें काफी हद तक दूर हो जाएंगी।

नॉन-अल्कोहलिक भी होते है फैटी लिवर के मरीज:प्रो डा शालीन कुमार  ये खबर भी पढ़े : नॉन-अल्कोहलिक भी होते है फैटी लिवर के मरीज:प्रो डा शालीन कुमार

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 