पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर उतरौला में विशेष पूजा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला (बलरामपुर)। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में बुधवार का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 4399 दिनों तक देश की सेवा करने वाले भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल पूरा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए।
इस ऐतिहासिक अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के विश्वास, प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व तथा राष्ट्रहित में लिए गए दूरदर्शी निर्णयों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए उतरौला क्षेत्र के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा श्री दुखहरण नाथ मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
ये खबर भी पढ़े : यूपी में वीडियो भर्ती परीक्षा में धांधली: EOW ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तारकार्यक्रम में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर अपनी एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। देश आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक एवं सामरिक क्षेत्रों में लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री मोदी इसी ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण भाव के साथ निरंतर भारत माता की सेवा करते रहें तथा उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में और अधिक तेजी से आगे बढ़े।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के विकास और देश की सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के कारण जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवानंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष फणींद्र कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, बलराम गुप्ता, रूपेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
