तहसील परिसर में मुस्लिम अधिवक्ता ने कराया बड़े मंगल का विशाल भंडारा

गंगा-जमुनी तहजीब की बनी मिसाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला(बलरामपुर )। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल पर तहसील परिसर उतरौला में आयोजित विशाल भंडारे ने सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की। इस भंडारे की विशेष बात यह रही कि इसका आयोजन मुस्लिम महिला अधिवक्ता आयशा फैजान खान ने कराया। उन्होंने प्रभु श्रीराम और संकटमोचन बजरंगबली के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए श्रद्धापूर्वक भंडारे का आयोजन किया।

अधिवक्ताओं से लेकर फरियादियों तक ने किया प्रसाद ग्रहण 
मंगलवार को तहसील परिसर में दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चला। इसमें अधिवक्ताओं, फरियादियों, तहसील कर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आने वाले सभी लोगों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया।

29 अगस्त को होगी हॉकी प्रतियोगिता ये खबर भी पढ़े : 29 अगस्त को होगी हॉकी प्रतियोगिता

धर्म जोड़ता है, बांटता नहीं
आयोजक अधिवक्ता आयशा फैजान खान ने कहा कि धर्म लोगों को जोड़ने का माध्यम है, बांटने का नहीं। बड़े मंगल का पर्व सेवा, दान और मानवता का संदेश देता है। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने यह आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और बजरंगबली त्याग, सेवा, निष्ठा और मानव कल्याण के प्रतीक हैं। उनके आदर्श सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

बजरंगबली के जयकारों के साथ गूंजा भाईचारा  
भंडारे के दौरान तहसील परिसर में आस्था और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ओर बजरंगबली के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी, वहीं दूसरी ओर विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण कर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दे रहे थे।

लोगों ने की सराहना
तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजन समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। आमतौर पर बड़े मंगल पर हिंदू संगठनों और धार्मिक संस्थाओं द्वारा भंडारे होते हैं, लेकिन एक मुस्लिम महिला अधिवक्ता द्वारा श्रद्धा और समर्पण के साथ कराया गया भंडारा अपने आप में विशिष्ट और प्रेरणादायक उदाहरण है।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक बताया। सभी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, विश्वास और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं।

मानवता की कोई सीमा नहीं 
बड़े मंगल का यह आयोजन यह संदेश दे गया कि आस्था, सेवा और मानवता किसी एक धर्म या समुदाय की सीमाओं में बंधी नहीं होती। यह सभी को जोड़ने और समाज में प्रेम व भाईचारे की भावना को सशक्त बनाने का माध्यम है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव, महामंत्री रवि मिश्रा,प्रमोद सोनी, निजामुद्दीन अंसारी, आरिफ खान, अजित यादव, राकेश श्रीवास्तव, आशीष कशौधन, राधेश्याम यादव, राम सुभाष वर्मा, धर्मराज यादव, श्वेता सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता, मारूति नंदन, प्रमोद सोनी, समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान