हर चेहरे पर खुशहाली का प्रयास: आबिद रज़ा
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय सचिव एव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी गांवों का दौरा किया। पूर्व मंत्री की गांवों में स्वागत किया गया। शेखुपुर विधान सभा की जनता ने एक राय होकर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक जो भी जनप्रतिनिधि चुने गए उन्होंने कभी भी वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। इसलिए आज तक शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा हम जानते है कि आपके साथ राजनैतिक नाइंसाफी हुई। आपके वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ। क्षेत्र मे जितना विकास होना चाहिए था उसका 5 प्रतिशत भी विकास नहीं हुआ।
आपके क्षेत्र मे कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं इससे ज्यादा अफ़सोस की बात और क्या हो सकती, जब आपके बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे तब तक उनका भविष्य कैसे बेहतर हो सकता है। आप लोगों को केवल वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया, केवल चुनाव मे अच्छी अच्छी बातें की गई, विकास के सपने दिखाए गए। उन्होंने कहा अगर अल्लाह ने मुझे आपके क्षेत्र से खिदमत का मौका दिया तो मैं इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दूंगा, बिना भेदभाव सभी इलाकों में समान विकास होगा। हर चेहरे पर खुशहाली का प्रयास होगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
