14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला पॉलीक्लिनिक का दर्जा

— डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने औरंगाबाद पीएचसी में फीता काटकर किया उद्घाटन 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— कहा: गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता 

WhatsApp Image 2026-06-12 at 7.45.12 PM

लखनऊ। गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद लखनऊ में मई माह से सिटी पॉलीक्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यू-पीएचसी) को उच्चीकृत कर सिटी पॉलीक्लिनिक के रूप में विकसित किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। उन्होंने बताया औरंगाबाद पीएचसी में फीटा काटकर उच्चीकृत 14 सिटी पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण कर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश  पाठक ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञों द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश में यह योजना शुरू की गई है। फिलहाल केवल नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों कर यह सुविधाएं दी जाएंगी। निकट भविष्य में सभी सीएचसी पर भी यह योजना लागू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पॉलीक्लिनिक में सभी कार्यदिवसों पर आवश्यकता के अनुसार रोस्टर तैयार कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आने वाले मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार हेतु पॉलीक्लिनिक के लिए रेफर किया जा सकेगा। 

सुशासन व लोक-कल्याण के संकल्प को प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से मिलेगी और गति : डीएम ये खबर भी पढ़े : सुशासन व लोक-कल्याण के संकल्प को प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से मिलेगी और गति : डीएम

यह सुविधाएं मिलेंगी 

औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश ये खबर भी पढ़े : औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश

पॉलीक्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी) रोग, त्वचा रोग, सामान्य चिकित्सा (जनरल फिजिशियन), नेत्र रोग तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां पर ऑन कॉल तथा बैठने वाल विशेषज्ञ चिकित्सकों को कार्यदिवसों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। इन विशेष केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सुविधा, 63 प्रकार की डायग्नोस्टिक जांच सेवाएं तथा 195 प्रकार की आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मरीजों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पॉलीक्लिनिक में स्टाफ नर्स, ऑप्टोमेट्रिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट तथा इंटीग्रेटेड काउंसलर की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।  

धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका ये खबर भी पढ़े : धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका

इन केंद्रों का हुआ उच्चीकरण

बरावन कलां, वृंदावन, भरवारा, जियामऊ, पिपराघाट, जानकीपुरम, आईआईएम, खड़गापुर, जरहरा, औरंगाबाद, नादरगंज, नाका, न्यू हैदरगंज, और छितवापुर शहरी परिवार कल्याण केंद्र। 

आयुष्मान कार्ड-पोषण पोटली वितरित

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कीं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय तम्बाकू रोग नियंत्रण  कार्यक्रम के स्टाल पर भी डिप्टी सीएम ने भ्रमण किया। 

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक ओपी श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. एचडी अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एनबी सिंह , महानिदेशक, प्रशिक्षण डॉ. रंजना खरे की एवं अन्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य

नई दिल्ली। केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
राष्ट्रीय 
सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार

शिक्षा, संस्कार और सम्मानजनक अवसर प्रत्येक बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार: स्वामी चिदानन्द
उत्तराखंड 
बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार

उत्तर प्रदेश

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

परीक्षा नियंत्रक ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड का दिया हवाला
उत्तर प्रदेश 
लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक