हनी बॉक्स के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने की अंतिम तिथि निर्धारित
ग्रामोद्योग की वेबसाइट पर 26 तक करें आवेदन
लखनऊ। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित उत्पाद विकास मानकीकरण एवं गुणवत्ता विनिश्चय योजना में ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी निवासियों को हनी बाक्स के चयन और वितरण के लिए लाभार्थियों के द्वारा पंजीकरण आनलाईन बोर्ड की वेबसाइट- upkvib.gov.in पर किया जा सकता है।
हनी बाक्स के लिए आवेदन पत्र आनलाईन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए । शहद उत्पादन का कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं इस कार्य में इस कार्य में रूचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों परम्परागत प्रशिक्षित व्यक्तियों को निःशुल्क हनी बाक्स वितरित कर स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाना है।
ये खबर भी पढ़े : ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशाल भंडाराःसैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया हनुमंत का प्रसाद लखनऊ में शहद उत्पादन व उसकी बिक्री करने वाले अभ्यर्थी अन्य परम्परागत अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र आनलाईन करने के लिए आवश्यक प्रपत्र - आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र व संस्तुति पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र, मोबाइल नम्बर आदि के साथ अपना आवेदन पत्र 25 जून तक जमा कर सकते है।
ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में मद्धेश्वनाथ मंदिर में भजन-कीर्तन योजना की अधिक जानकारी के के लिए कैसरबाग स्थित जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। लाभार्थियों का चयन शासन द्वारा गठित समिति के द्वारा किया जायेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
