कैंसर संस्थान व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के बीच एमओयू

— दोनों संस्थानों के मध्य कैंसर उपचार सेवाओं को अधिक बेहतर बनाने पर चर्चा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान और कर्मचारी राज्य बीमा निगम,ईएसआईसी के मध्य गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के माध्यम से ईएसआईसी लाभार्थियों को संस्थान में निर्बाध एवं कैशलेस कैंसर उपचार सुविधा प्रदान किए जाने की प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से निदेशक प्रो.एमएलबी. भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.विजेंद्र,चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय,डॉ. रुचि सक्सेना,वरिष्ठ शोध सलाहकार डॉ.सुरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं ईएसआईसी की ओर से क्षेत्रीय निदेशक आरसी.झा एवं उनकी टीम ने सहभागिता की। बैठक के दौरान दोनों संस्थानों के मध्य कैंसर उपचार सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस समझौते के उपरांत  ईएसआईसी लाभार्थियों को संस्थान में उच्च स्तरीय कैंसर उपचार की सुविधाएं कैशलेस व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त हो सकेगा ,जिससे मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, संस्थान में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को ईएसआईसी के अंतर्गत केवल आपातकालीन उपचार सुविधा प्रदान किए जाने पर भी सहमति बनी। संस्थान प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता कैंसर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा तथा भविष्य में दोनों संस्थानों के मध्य स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग और अधिक सुदृढ़ होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 