कैंसर संस्थान में असाध्य योजना के तहत मिलने वाला इलाज ठप

— मुफ्त इलाज पिछले दो माह से बजट के अभाव में ठप

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— बार-बार गुहार लगाने के बावजूद संस्थान को नहीं मिली धनराशि

लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह,कैंसर संस्थान में असाध्य योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त इलाज पिछले दो माह से बजट के अभाव में ठप पड़ा है। शासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद संस्थान को अब तक नई धनराशि नहीं मिल सकी है। इसका सीधा असर उन गरीब कैंसर मरीजों पर पड़ रहा है,जिनके लिए यह योजना जीवनरक्षक साबित होती रही है। विभिन्न जिलों से आने वाले कैंसर मरीजों का प्रमुख केंद्र बने संस्थान की ओपीडी में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं,जबकि लगभग 300 बेड वाले अस्पताल में अधिकांश बेड हमेशा भरे रहते हैं। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री राहत कोष के साथ-साथ असाध्य योजना के तहत भी मरीजों का उपचार किया जाता है। सितंबर 2022 में शुरू हुई असाध्य योजना के तहत अब तक 130 मरीज पंजीकृत हो चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन ने योजना के लिए एक करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया था, जो पूरी तरह खर्च हो गया। इसके बाद फरवरी में एक करोड़ रुपये और जारी किए गए, लेकिन 20 लाख रुपये खर्च न होने के कारण अप्रैल में वह राशि वापस चली गई। तब से लेकर अब तक संस्थान को नया बजट नहीं मिला है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में अधीक्षक डॉ0 प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में ए.पी.सी. अनुराग सिंह यूनिसेफ एम्स द्वारा उपस्थित...
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। मौसम 6 अगस्त : देशभर में मानसून एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारतीय मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार