मप्र के इंदौर में ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में केन्द्र सरकार द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार से शुरू गया है। यहां ग्रेंड शेरेटन होटल में 13 जून तक चलने वाले इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में पहले दिन कृषि कार्य समूह की बैठक हुई, जिसमें 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, नीति निर्धारक एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया।

मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुई बैठक में पहले दिन खाद्य सुरक्षा, कृषि में नवाचार, जलवायु-अनुकूल कृषि, कृषि व्यापार और लघु किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित तीन सत्रों का आयोजन किया गया है। इनमें ब्राजील, इंडोनेशिया, चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 शुद्ध नीयत व निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री योगी ये खबर भी पढ़े :  शुद्ध नीयत व निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री योगी

पहले सत्र में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। चर्चा का मुख्य केंद्र द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना, कृषि व्यापार का विस्तार करना और सतत कृषि विकास को गति देने के लिए तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना था। बैठक में खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, बाजार पहुंच और जलवायु-लचीली खेती में सहयोगात्मक अनुसंधान सहित पारस्परिक प्राथमिकताओं पर रचनात्मक विचार-विमर्श हुआ, जो रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मप्र जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का हुआ शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : मप्र जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का हुआ शुभारंभ

बैठक में शामिल ब्रिक्स देश के अधिकारियों से कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव ने चर्चा की। उन्होंने किसान-केंद्रित और टिकाऊ कृषि विकास को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग को मजबूत करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और जलवायु के प्रति लचीलापन (क्लाइमेट रेजिलिएंस) बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक ये खबर भी पढ़े : परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक

बैठक में सदस्य देशों के बीच खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका, कृषि व्यापार और सहयोग, तथा पुनर्योजी (रीजेनरेटिव) और जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इन चर्चाओं में कृषि प्रणालियों को मजबूत करने और ब्रिक्स देशों में समावेशी व टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता दिखाई दी।

बता दें कि सम्मेलन में शुरुआती तीन दिन यानी 9 से 11 जून तक कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगी और इसके बाद 12 से 13 जून को मुख्य कृषि मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खाद्य हानि को कम करने, पशुपालन, मत्स्य पालन और किसानों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गंभीर मंथन होगा।

बैठक में हिस्सा लेने के साथ ही ब्रिक्स समूह देशों के प्रतिनिधि शहर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कर रहे हैं। विदेशी मेहमान मंगलवार को इंदौर के राजवाड़ा पहुंचे और इंदौर के होलकरकालीन ऐतिहासिक वैभव को देखा। यहां पर इतिहासकारों ने उन्हें इंदौर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बारिश के बीच गर्मी बरकरार, खजुराहो में तापमान पहुंचा 46 डिग्री, कई जिलों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे प्रदेश में जोरदार असर दिखा रही...
मध्य प्रदेश 
बारिश के बीच गर्मी बरकरार, खजुराहो में तापमान पहुंचा 46 डिग्री, कई जिलों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज

शादी कराने का दबाव बनाने टावर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

रामपुर: मामला यूपी के रामपुर में पटवाई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है. यहां के रहने वाले युवक ने...
उत्तर प्रदेश 
शादी कराने का दबाव बनाने टावर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बुंदेलखंड और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगा अभिनंदन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अहम बैठक आज यहां के भारत मंडपम में...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगा अभिनंदन

अब अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा: ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
अब अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा: ट्रंप

उत्तर प्रदेश

शादी कराने का दबाव बनाने टावर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

रामपुर: मामला यूपी के रामपुर में पटवाई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है. यहां के रहने वाले युवक ने...
उत्तर प्रदेश 
शादी कराने का दबाव बनाने टावर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बुंदेलखंड और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम 

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम