शादी कराने का दबाव बनाने टावर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
रामपुर: मामला यूपी के रामपुर में पटवाई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है. यहां के रहने वाले युवक ने जो किया, उसने पूरे इलाके को हिला दिया. भाई साहब सीधे मिलक रोड के पास धर्मकांटे के बगल में खड़े ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गए. और वजह- सीधी सी, अपनी प्रेमिका से शादी करवाने की मांग.
अब हुआ ये कि जैसे ही लोगों ने ऊपर एक इंसान को टावर पर बैठे देखा, नीचे हड़कंप मच गया. भीड़ इकट्ठा हो गई, किसी ने पुलिस को फोन घुमा दिया और देखते ही देखते पूरा मामला वायरल टाइप हो गया.
पुलिस पहुंची, समझाने लगी कि भाई नीचे आ जाओ, लेकिन युवक का राग एक ही था- शादी उसी से होगी, तभी उतरूंगा. इसी बीच मौके पर सीओ शाहबाद भी पहुंच गए. समझाना शुरू किया, बातचीत चली, और नीचे खड़े लोग तमाशबीन बने रहे.
ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदीअब बैकस्टोरी भी जान लीजिए. युवक दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है, वहीं उसकी मुलाकात बिहार की एक किशोरी से हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. फिर युवक उसे अपने गांव ले आया.
इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और किशोरी को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया. यहां से लड़की अलग हुई, लड़का परेशान हुआ और फिर वह टावर पर चढ़ गया. डिमांड करने लगा कि शादी कराओ.
नीचे पुलिस, ऊपर आशिक और बीच में पूरा गांव- माहौल पूरी तरह हाई वोल्टेज था. लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में लगे थे, कोई कह रहा था- ये तो शोले पार्ट-2 चल रहा है.
काफी देर की बातचीत, समझाने का दौर और परिवार की अपील के बाद आखिरकार युवक मान गया. पुलिस ने आश्वासन दिया कि बात आगे बढ़ाई जाएगी, तब जाकर वह नीचे उतर आया.
नीचे उतरते ही पुलिस ने राहत की सांस ली और युवक को सुरक्षित अपने साथ ले गई. किसी तरह का बड़ा बवाल नहीं हुआ, लेकिन गांव में इस फिल्मी ड्रामे की चर्चा दिनभर चलती रही. अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पटवाई थाना क्षेत्र में एक युवक टावर पर चढ़ गया था.
वह एक लड़की से प्रेम करता था. वह जिद कर रहा था कि मेरी शादी उसी से कराओ, इसी बात का प्रेशर बनाने के लिए वह टावर पर चढ़ गया था. स्थानीय पुलिस ने समझा-बुझाकर उतार लिया है. युवक पटवाई क्षेत्र का रहने वाला है.
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
