पीजीआई युवती लापता मामला: धर्मांतरण और सीरिया ले जाने के दावों पर पुलिस का स्पष्टीकरण, जांच जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के मामले में सोशल मीडिया पर प्रसारित धर्मांतरण और युवती को सीरिया ले जाने के आरोपों को लेकर पुलिस ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष और गहनता से की जा रही है तथा अब तक की जांच में धर्मांतरण और सीरिया ले जाने संबंधी दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार थाना पीजीआई में प्राप्त तहरीर के आधार पर 22 मई 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 280/2026, धारा 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मुकदमा युवती के लापता होने के संबंध में पंजीकृत किया गया है।पुलिस ने बताया कि युवती की सकुशल बरामदगी और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा जोन दक्षिणी की सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती और आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

आम यात्री बनकर आगरा नगर आयुक्त ने किया सिटी बस में सफर, पकड़ी टिकट चोरी ये खबर भी पढ़े : आम यात्री बनकर आगरा नगर आयुक्त ने किया सिटी बस में सफर, पकड़ी टिकट चोरी

मामले को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर यह दावा किया जा रहा था कि युवती का धर्मांतरण कराया गया है और उसे सीरिया ले जाया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई मूल तहरीर में धर्मांतरण संबंधी किसी भी आरोप का उल्लेख नहीं किया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित धर्मांतरण संबंधी दावों की भी जांच की जा रही है, लेकिन अब तक की विवेचना में ऐसे किसी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह युवती को सीरिया ले जाने की बात भी जांच में सही नहीं पाई गई है।

ज्येष्ठ मंगल: सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारे में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : ज्येष्ठ मंगल: सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारे में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि लापता युवती हिंदू धर्म से संबंधित है, जबकि नामजद आरोपी मुस्लिम समुदाय से जुड़ा है। साथ ही यह तथ्य भी सामने आया है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच पूर्व से बातचीत होती थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच का हिस्सा बनाकर तथ्यों का सत्यापन कर रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच अभी जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

ग्रामीण जनहित सेवा समिति ने हैण्ड पम्पों के पानी के आर्सेनिक जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : ग्रामीण जनहित सेवा समिति ने हैण्ड पम्पों के पानी के आर्सेनिक जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में जो भी तथ्य जांच के दौरान सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के महाप्रबंधक (नवीकरणीय ऊर्जा) विमल नेगी की मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) के पास हुए एक धमाके में...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात...
झारखंड 
पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रतापगढ़। बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को पूर्णतः...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री योगी की बधाई

लखनऊ। सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री योगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री योगी की बधाई