अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पूर्वी सिंहभूम।परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। अवैध संबंध के शक में हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि 35 वर्षीय मोहन सोरेन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन सोरेन पेशे से कान्वाई चालक था और मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उसका आना-जाना करनडीह लाइन टोला स्थित राजू मुर्मू के घर पर अक्सर होता था। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहन, राजू की पत्नी सविता मुर्मू को मुंहबोली मामी कहकर संबोधित करता था, लेकिन राजू को दोनों के संबंधों पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

पूर्वी सिंहभूम : कुंदरूकोचा में महिला की पत्थर और लाठी से मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पूर्वी सिंहभूम : कुंदरूकोचा में महिला की पत्थर और लाठी से मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

बताया जाता है कि मंगलवार रात मोहन सोरेन राजू मुर्मू के घर पहुंचा था। इसी दौरान घर के अंदर किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते उग्र रूप में बदल गया । आरोप है कि गुस्से में आकर राजू मुर्मू ने घर में रखी भारी स्टील की डेकची से मोहन पर कई वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मोहन सोरेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

धनबाद में किराए पर 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी,बस सफर होगा महंगा ये खबर भी पढ़े : धनबाद में किराए पर 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी,बस सफर होगा महंगा

घटना की प्रत्यक्षदर्शी और आरोपी की पत्नी सविता मुर्मू ने पुलिस को बताया कि रात में उसका पति घर पहुंचा और उस पर मोहन सोरेन के साथ संबंध होने का आरोप लगाने लगा। इसके बाद उसने मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। भयभीत होकर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर पड़ोस में चली गई। सविता का कहना है कि रात में घर के भीतर क्या हुआ, इसकी उसे जानकारी नहीं थी। सुबह जब वह वापस लौटी तो मोहन की हत्या की जानकारी मिली।

रांची : प्री-मानसून का असर तेज, ठेठईटांगर में 70.3 मिमी बारिश,11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट ये खबर भी पढ़े : रांची : प्री-मानसून का असर तेज, ठेठईटांगर में 70.3 मिमी बारिश,11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट

बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी स्टील की डेकची तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध के संदेह से जुड़ा बताया जा रहा है।

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोप में राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

मुंबई। अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

फतेहाबाद। फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने ओम टिंबर शटरिंग दुकान में बुधवार सुबह अचानक भीषण...
हरियाणा 
फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चंदेल जिले में...
राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

उत्तर प्रदेश

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा