रांची : प्री-मानसून का असर तेज, ठेठईटांगर में 70.3 मिमी बारिश,11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रांची  । झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। इस दौरान सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर में सर्वाधिक 70.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में इसका असर बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज हुआ। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकांश जिलों में गर्मी का प्रभाव कम हुआ है।

मौसम विभाग ने 11 जून के लिए राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन, बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। संभावित मौसमीय गतिविधियों को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में 13 जून तक गर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका को लेकर भी येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन विभाग ने शाम के समय गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बदलते मौसम के कारण राजधानी सहित कई क्षेत्रों में लोगों को तपती गर्मी से राहत महसूस हुई।

राज्य के प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान के अनुसार, रांची में अधिकतम 34.9 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में अधिकतम 37.2 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 37.6 डिग्री और न्यूनतम 26.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 36.2 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही किसानों के लिए भी यह बारिश खरीफ सीजन की तैयारियों के लिहाज से लाभदायक साबित हो सकती है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...