लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कोविड के बाद फेफड़ो के संक्रमण के मामले बढ़े 

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  

लखनऊ। दुनिया भर में इस वक्त पर्यावरण को लेकर सभी बड़ी चुनौती प्रदूषण है। खासकर वायु प्रदूषण लोगों को लगातार बीमार बना रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक हर साल लगभग 50 लाख लोग वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के चपेट में आकर इसका शिकार होते हैं। वहीं कोविड के बाद फेफड़ो में संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। आईआईएम लखनऊ में मेडिकल अफसर की सेवा दे चुके डॉ रविंद्र मोहन कौशल के मुताबिक लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर साबित हुई है। डॉक्टर के मुताबिक लम्बे समय तक एलोपैथी के प्रयोग से लीवर और किडनी डैमेज होने का डर बना रहता है। 

होम्योपैथी के वरिष्ठ डॉक्टर रविंद्र मोहन कौशल ने बताया कि कोरोना के समय में भी होम्योपैथी ने कई जाने बचाई। फेफड़ो के संक्रमण को रोकने के लिए एस्पीडो स्पर्मा और आर्सेनिक जैसी दवाइयां कारगर साबित हुई हैं। डॉक्टर बताते हैं कि कोरोना के बाद से ऐसे मामले में तेजी आई है। फेफड़ा संक्रमित लोगों का एक्स रे देखने पर उसमे सफेद स्पॉट साफ़ दिखाई देता है। यह कभी भी ठीक न होने वाली बीमारी में आता है। अतः ऐसी बीमारी में जितना अधिक सावधानी बरती जाए,अति आवश्यक है। चूंकि यह यह बीमारी सही नहीं हो सकती है इसके लिए होम्योपैथिक सटीक दवा है,जो इस संक्रमण को बढ़ने से रोकती है। 

लविवि छात्रों के साथ धरने पर बैठे सपा विधायक, सात दिन से जारी है प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : लविवि छात्रों के साथ धरने पर बैठे सपा विधायक, सात दिन से जारी है प्रदर्शन

गौरतलब है कि भारत में फेफड़ों का कैंसर, सीओपीडी, अस्थमा और टीबी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 2022 में भारत में 81,748 फेफड़ों के कैंसर के नए मामले दर्ज हुए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, साल 2021 में पूरी दुनिया में 35 लाख लोगों की मौत क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के कारण हुई। 90 फीसदी से अधिक मौतें कम और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं। सीओपीडी दुनिया भर में बीमारी की समस्या के लिहाज से आठवां सबसे बड़ा कारण है। 
 
वहीं विकसित देशों में 70 फीसदी और विकासशील देशों में 30 से 40 फीसदी मामले धूम्रपान से होते हैं। घरेलू वायु प्रदूषण – लकड़ी, कोयला या गोबर से खाना पकाने से निकलने वाला धुआं। धूल, धुएं या रासायनिक पदार्थों के संपर्क में आना – जैसे फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर। बचपन में बार-बार होने वाला फेफड़ों का संक्रमण या कमजोर शारीरिक विकास। जन्मजात रोग जैसे अल्फा-1 ऐन्टीट्रिप्सिन की कमी।

मीरजापुर तालाब हादसा: नहाते समय दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर तालाब हादसा: नहाते समय दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत

जब भी आप सांस लेते हैं, तो आप सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि दूसरी चीजें भी अंदर लेते हैं. हवा में धूल, धुआं, केमिकल और ऐसी ही दूसरी बहुत छोटी और न दिखने वाली चीजें होती हैं. ये इतनी छोटी होती हैं कि आमतौर पर दिखाई नहीं देतीं, लेकिन सांस लेने पर ये आपके फेफड़ों में गहराई तक जा सकती हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की एक स्टडी के अनुसार, वायु प्रदूषण से निकलने वाले छोटे-छोटे प्रदूषक तत्वों के ज्यादा संपर्क में रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता कम हो सकती है।

ये खबर भी पढ़े : करीब 10 माह से नहीं बटा पोषाहार,रुदपुर गांव में बड़े घोटाले का आरोप,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार वायु प्रदूषण का फेफड़ों पर बुरा असर डाल रहा है। प्रदूषित हवा की वजह से सांस लेना मुश्किल हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, अस्थमा या फेफड़ों से जुड़ी दूसरी बीमारियां हैं। प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों से नाक के रास्ते, फेफड़ों और गले में जलन और सूखापन हो सकता है। आपको जलन महसूस हो सकती है या बार-बार खांसी आ सकती है। वायु प्रदूषण के लगातार संपर्क में रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता कम हो सकती है और COPD जैसी बीमारियां हो सकती हैं। वायु प्रदूषण से प्रभावित फेफड़ों में निमोनिया या ब्रोंकाइटिस जैसे संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है।

जिन लोगों को दिल की बीमारी, अस्थमा या एलर्जी है, वे अगर प्रदूषित हवा में रहते हैं या किसी ऐसी जगह पर रहते हैं जहां एयर क्वालिटी अच्छी नहीं है तो उनके लक्षण बढ़ सकते हैं।

बवासीर और गठिया के लिए संजीवनी है होम्योपैथी 

वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टर रविंद्र मोहन कौशल कहते हैं कि आज के समय में बदलते खान-पान और मिलावटी जमाने में बवासीर की समस्या आम हो गई है। ऐसे में एलोपैथी के डॉक्टर लोगों को सीधे ऑपरेशन करने की सलाह दे देते हैं। लेकिन मात्र ऑपरेशन करने से यह समस्या खत्म नहीं हो जाती है। यह बिलकुल एक पेड़ को तने से काटने जैसा है। जबकि जड़ बनी रहती है। ऐसे में दोबारा यह बीमारी  होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में होम्योपैथी से इसका इलाज सम्भव है। वहीं गठिया रोग के लिए भी एलोपैथिक के डॉक्टर लम्बे समय तक दवा चलाने के बाद घुटना प्रत्यारोपण की सलाह देते हैं। लेकिन होम्योपैथी से इसका इलाज सम्भव है।  

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

असम: मंत्री जयंत मल्ल बरुवा ने कहा कि जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा

ग्वालपाड़ा । ग्वालपाड़ा जिले के अभिभावक मंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद वित्त आदि मामलों के मंत्री जयंत...
राज्य 
असम: मंत्री जयंत मल्ल बरुवा ने कहा कि जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा

जम्मू। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर का दौरा किया और वहां...
पश्चिम बंगाल 
 सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

मुंबई। अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

उत्तर प्रदेश

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य