मीरजापुर तालाब हादसा: नहाते समय दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव स्थित तालाब में सोमवार की शाम नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मीरजापुर में तैनात अधिशासी अधिकारी के अर्दली रामनाथ सोनी का 15 वर्षीय पुत्र अमित उर्फ बाबू सोनी अपने मित्रों के साथ घूमने निकला था।

उसके साथ सबरी चुंगी निवासी चंटू गुप्त (15) और उसका छोटा भाई मंटू गुप्त (14) समेत अन्य किशोर भी थे। घूमते-घूमते सभी मझिगवां गांव के समीप स्थित तालाब के पास पहुंच गए, जहां उन्होंने स्नान करने का निर्णय लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय अमित उर्फ बाबू सोनी अचानक गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में चंटू गुप्त भी पानी में उतरा, लेकिन वह भी गहराई में फंस गया। दोनों को संकट में देख मंटू गुप्त भी तालाब में कूद पड़ा। इस दौरान साथ मौजूद अन्य किशोर घबराकर शोर मचाने लगे।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मंटू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अमित और चंटू का कोई पता नहीं चल सका।

विधि छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली को समझा ये खबर भी पढ़े : विधि छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली को समझा

सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद एसडीआरएफ ने तालाब से दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए।

देहात कोतवाल वृजेश सिंह ने बताया कि मझिगवां गांव स्थित तालाब में तीन किशोरों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल एसडीआरएफ को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया गया।

हाईकोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस: एक फैसला, कई सवाल और कठघरे में सिस्टम! ये खबर भी पढ़े : हाईकोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस: एक फैसला, कई सवाल और कठघरे में सिस्टम!

बचाव कार्य के दौरान एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य किशोरों के शव तालाब से बरामद किए गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी ये खबर भी पढ़े : होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला में दो सगी बहनों की...
उत्तर प्रदेश 
कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

एनएलसी शेयर बिक्री 303 रुपये पर शुरू, खुदरा निवेशकों के लिए अवसर उपलब्ध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को अपनी नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड में 'ऑफर फॉर सेल' (ओएफएस) के जरिए...
कारोबार 
एनएलसी शेयर बिक्री 303 रुपये पर शुरू, खुदरा निवेशकों के लिए अवसर उपलब्ध

देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे दो युवक सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी

निर्माणाधीन 49वीं वाहिनी पीएसी का डीजी पीएसी आलोक सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पीएसी आलोक सिंह ने गौतमबुद्धनगर जनपद के कासना क्षेत्र स्थित ग्राम लुकसर में निर्माणाधीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 