श्रावण में अयोध्या धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख पहुंचे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अयोध्या।श्रावण मास में श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

देश के विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन-पूजन के साथ ही प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण मास के दौरान अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन कर चुके हैं।

इस वर्ष श्री रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 10 प्रतिशत से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री रामलला के दर्शन किए हैं। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भी एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन किया, जबकि द्वितीय सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर लगभग 6 लाख तक पहुंच गई।

शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह स्मारक पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट ये खबर भी पढ़े : शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह स्मारक पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट

लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस
जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख मंदिरों, घाटों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के साथ ही आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

भीड़ के दबाव वाले क्षेत्रों में अधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए उच्च अधिकारी स्वयं रात्रि में भी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन कर रहे है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, शौचालय, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। घाटों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ रखा गया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में बाढ़ से 370 गांव प्रभावित, राहत-बचाव अभियान जारी

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का प्रकोप कुछ कम हुआ है। अब 370 गांवों के 77542 नागरिक प्रभावित हैं। ं बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 370 गांव प्रभावित, राहत-बचाव अभियान जारी

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 223 अंक और निफ्टी 48 अंक टूटा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का सामना करने के बाद निचले स्तर से...
कारोबार 
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 223 अंक और निफ्टी 48 अंक टूटा

श्रावण में अयोध्या धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख पहुंचे

अयोध्या।श्रावण मास में श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में अयोध्या धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख पहुंचे

CM मोहन यादव आज बड़वानी में, जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे।...
मध्य प्रदेश 
CM मोहन यादव आज बड़वानी में, जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने का आह्वान किया है।...
राष्ट्रीय 
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

उत्तर प्रदेश

श्रावण में अयोध्या धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख पहुंचे

अयोध्या।श्रावण मास में श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में अयोध्या धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख पहुंचे

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

लखनऊ: लखनऊ में जानकीपुरम के आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली तपस्या सिंह का बृहस्पतिवार सुबह पति आशीष सोनी (40)...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...