गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करें - हरीश द्विवेदी

गांव-गांव पहुंच रही है संकल्प रथ यात्रा- अभिषेक कुमार

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प रथ यात्रा निरन्तर जारी है। बुधवार को साऊंघाट विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दौलतपुर के मुड़बरा चिंता में संकल्प यात्रा पहुंची। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कलश अपने माथे पर रखकर यात्रा किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह अभियान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू किया गया जो समूचे देश और उत्तर प्रदेश में निरन्तर चल रहा है। उन्होने प्रत्येक नागरिक से गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाने और विकसित भारत की परिकल्पना में योगदान देने का आग्रह किया।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास (रैदास) भक्ति काल के महान संत और समाज सुधारक थे। उनके विचार मानवता, समानता, भाईचारे और कर्म की महानता पर आधारित हैं। उन्होंने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाने का संदेश दिया। रविदास जी का मानना था कि सभी मनुष्य एक समान हैं। जन्म से कोई ऊंचा या नीचा नहीं होता। इंसान अपने गुणों और कर्मों से महान बनता है। उनका प्रसिद्ध संदेश है ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज सबके हैं और उनके संदेश से जीवन बदलता है।
 संकल्प रथ यात्रा के जिला अभियान संयोजक भाजपा जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख साऊघाट अभिषेक कुमार ने बताया कि जनपद में  संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प रथ यात्रा गांव- गांव पहुंच रही है और लोगों को महान संत रविदास के विचारों से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक विनय यादव ने कहा कि लोगों में संकल्प रथ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मेंद्र चौहान, विद्यामणि सिंह, प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव  राजेश पाल चौधरी विजय पाण्डेय, राजू, हरीश सिंह, दिलीप पाण्डेय, राजन कुमार, अनिल चौधरी, गौरी शंकर, तीजराम यादव, धनंजय सिंह, अमित यादव, शिवपूजन राजभर,  विजय राजभर, वागीश सिंह, प्रदीप पल्लव, जगन्नाथ यादव बूथ अध्यक्ष के साथ ही अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, तहसील की बिजली घंटों गुल

देखते ही देखते ट्रांसफार्मर जलकर हुआ राख मोहनलालगंज लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील की विद्युत सप्लाई के लिए मुख्य गेट के बगल...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, तहसील की बिजली घंटों गुल

राखी पर बहनों को बड़ा तोहफा, यूपी में दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)...
उत्तर प्रदेश 
राखी पर बहनों को बड़ा तोहफा, यूपी में दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं  कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप...