CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। 

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की देर रात बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी में सीएनसी लकड़ी कटिंग करने वाली दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। 

रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान  ये खबर भी पढ़े : रहीमाबाद में पुलिस ने दो पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्वक कराया समाधान

आग की स्थिति को देखते हुए विद्युत विभाग से संपर्क कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, ताकि राहत और बचाव कार्य के दौरान किसी तरह का अतिरिक्त खतरा न रहे। 

इसके बाद दमकल कर्मियों ने दुकान के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद टीम ने दुकान के अंदर से दो युवकों अल्तमस और अमन को बाहर निकाला। 

दोनों उस समय बेहोश थे। दमकल कर्मियों और पुलिस ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अल्तमस को मृत घोषित कर दिया। 

प्राथमिक तौर पर उसकी मौत दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई है। वहीं, अमन की हालत गंभीर बताई गई है। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग दुकान में लगी थी। घटना के समय दुकान के अंदर दो लोग सो रहे थे। दोनों युवक धुएं के कारण दम घुटने से घायल हुए। दमकल कर्मियों ने दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

इनमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। आग की सूचना पर दमकल विभाग की कुल सात गाड़ियां रवाना की गई थीं, हालांकि मौके पर पहुंची एक ही गाड़ी से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद बाकी गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ी।

दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग से दुकान में रखा फर्नीचर और लकड़ी कटिंग से संबंधित सामान प्रभावित होने की आशंका है। 

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

श्रावण में अयोध्या धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख पहुंचे

अयोध्या।श्रावण मास में श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में अयोध्या धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख पहुंचे

CM मोहन यादव आज बड़वानी में, जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे।...
मध्य प्रदेश 
CM मोहन यादव आज बड़वानी में, जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने का आह्वान किया है।...
राष्ट्रीय 
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश

श्रावण में अयोध्या धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख पहुंचे

अयोध्या।श्रावण मास में श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में अयोध्या धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख पहुंचे

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

लखनऊ: लखनऊ में जानकीपुरम के आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली तपस्या सिंह का बृहस्पतिवार सुबह पति आशीष सोनी (40)...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...