शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 223 अंक और निफ्टी 48 अंक टूटा

बाजार में 1,435 शेयर लाल निशान में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का सामना करने के बाद निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है।

आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 176.53 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,903.43 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण पहले 15 मिनट में ही यह सूचकांक 357.03 अंक टूट कर 77,722.93 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 222.70 अंक लुढ़क कर 77,857.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 33.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत फिसल कर 24,361.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया, जिसके कारण यह सूचकांक 90 अंक से अधिक टूट कर 24,304.30 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 48.45 अंक की कमजोरी के साथ 24,347.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,793 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,358 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,435 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से आठ शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अपोलो हॉस्पिटल, एटरनल, अदानी पोर्ट्स, ट्रेंट लिमिटेड और सिप्ला के शेयर 2.79 प्रतिशत से लेकर 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जियो फाइनेंशियल और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर 4.96 प्रतिशत से लेकर 1.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,079.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 40.10 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,395.85 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा। जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान

वाराणसी शटल एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग, बिना टिकट पकड़े गए 20 यात्री

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की सुबह पांच बजकर चालीस मिनट पर जौनपुर, सुलतानपुर वाया लखनऊ जाने के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी शटल एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग, बिना टिकट पकड़े गए 20 यात्री

MP में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर...
मध्य प्रदेश 
MP में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

फर्रुखाबाद में डंपर की टक्कर से कांवड़िए की मौत, हाईवे जाम

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश केफर्रुखाबाद में गुरुवार देर रात इटावा-बरेली हाईवे पर गांधी गांव के निकट एक तेज रफ्तार डंपर ने...