नेपाल के रोल्पा में भूस्खलन से तबाही, 10 की मौत, 3 लापता

राहत एवं बचाव अभियान जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के रोल्पा जिले के थबाड़ गाउंपालिका, उवा कोटलबार में हुए भूस्खलन में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इनमें से पांच शव घटनास्थल पर बरामद किए गए।

पांच अन्य शव बाढ़ के तेज बहाव के कारण प्युठान पहुंचे। मृतकों में 5 साल के बच्चे से लेकर 85 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल हैं। कोटलबार गांव के ऊपरी हिस्से में भारी भूस्खलन हुआ है। इसके मलबे के चपेट में आने से गांव के 11 घर दब गए।

हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि ये खबर भी पढ़े : हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि

बताया गया है कि बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है। तीन लोग अभी भी लापता बताए गए हैं। उनकी तलाश जारी है। मलबे की चपेट में आने से 22 वर्षीय हिमाल पुन मगर और 25 वर्षीय संजय घर्ती घायल हो गए। ।

उन्होंने ही रात में पुलिस के आपातकालीन नंबर 100 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। दोनों का बुटवल में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल से 18 वर्षीय शांति पुन मगर, 60 वर्षीय कमलबहादुर पुन मगर, 80 वर्षीय मनरखी पुन मगर, 75 वर्षीय डलबहादुर पुन मगर और 85 वर्षीय हस्तकला रोका मगर के शव बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक कृष्ण श्रेष्ठ के अनुसार, रोल्पा की लुंग्री नदी और प्युठान की माडी नदी के विभिन्न स्थानों से भी पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

प्युठान में मिले शवों की पहचान 38 वर्षीय जुन कुमारी पुन मगर, 5 वर्षीय अशोक पुन मगर, 80 वर्षीय बलबहादुर पुन मगर, 66 वर्षीय मनी पुन मगर और 34 वर्षीय महेंद्र घर्ती के रूप में हुई है।

पुलिस निरीक्षक श्रेष्ठ ने बताया कि 9 घर, एक दुकान, दो गोठ और एक चर्च पूरी तरह मलबे में दब गए हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजधानी ट्रेन के ठहराव का उठाया मुद्दा

प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में स्पेशल मेंशन...
सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजधानी ट्रेन के ठहराव का उठाया मुद्दा

तिरंगे के रंग में रंगा प्रतापगढ़, शहीद उद्यान में हुआ तिरंगा यात्रा का भव्य समापन

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ तुलसी...
तिरंगे के रंग में रंगा प्रतापगढ़, शहीद उद्यान में हुआ तिरंगा यात्रा का भव्य समापन

जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

रैली के समापन के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  जौनपुर। यूपी के जौनपुर में ‘हर घर...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन खिताब

मॉन्ट्रियल।अमेरिका के बेन शेल्टन ने गुरुवार रात हमवतन ब्रैंडन नकाशिमा को 6-3, 7-6(4) से हराकर लगातार दूसरी बार कनाडियन...
खेल 
बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन खिताब

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

रैली के समापन के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  जौनपुर। यूपी के जौनपुर में ‘हर घर...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा। जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान