सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजधानी ट्रेन के ठहराव का उठाया मुद्दा

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में स्पेशल मेंशन के ज़रिये  "माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन में राजधानी ट्रेन के ठहराव का मुद्दा उठाया।
दिल्ली से चलकर डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी (20503) अप एवं डिब्रूगढ़ से चलकर दिल्ली जाने वाली राजधानी (20504) डाउन, प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुज़रती है लेकिन यहॉं उसका ठहराव ना होने के कारण जनपद के यात्रियों को इसका कोई फायदा नहीं होता है।
जनपदवासियों की समस्या को देखते हुए राजधानी का प्रतापगढ़ रेलवे जंक्शन पर ठहराव के उद्देश्य से कॉंग्रेस के महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद एवं जनपद के मूल निवासी  इमरान प्रतापगढ़ी ने देश की संसद में ये जनहित का मुद्दा उठाया कि राजधानी ट्रेन का ठहराव प्रतापगढ़ जंक्शन पर भी होना चाहिये।
इससे पूर्व इमरान प्रतापगढ़ी ने शून्यकाल में प्रतापगढ़ से मुम्बई के लिये दैनिक ट्रेन चलाने की भी मॉंग की थी।
महाराष्ट्र से सांसद होने के बावजूद प्रतापगढ़ जनपदवासियों के लिये संसद में इमरान प्रतापगढ़ी समय समय पर आवाज़ उठाते रहते हैं, जिसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ भी जनपदवासियों को मिलता रहता है।
यह जानकारी ज़िलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी दानिश माबूद ने दिया।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक शैली पर बरसे अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक शैली पर बरसे अनुराग ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती, तबीयत बिगड़ने पर कराया गया दाखिल

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद यहां के...
राष्ट्रीय  राज्य 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती, तबीयत बिगड़ने पर कराया गया दाखिल

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 

शहीदों की धरती पर अतिक्रमण का साया, महोबा के ऐतिहासिक हवेली दरवाजा मैदान को संरक्षण की दरकार

महोबा। वीरभूमि महोबा का इतिहास शौर्य, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथाओं से भरा हुआ है। इसी ऐतिहासिक विरासत का एक...
उत्तर प्रदेश 
शहीदों की धरती पर अतिक्रमण का साया, महोबा के ऐतिहासिक हवेली दरवाजा मैदान को संरक्षण की दरकार