कैरोलिन लेविट का व्हाइट हाउस से इस्तीफा, ट्रंप ने जताया सम्मान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन। व्हाउट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट बहुत जल्द ही अपना पद छोड़ देंगी। उन्हें व्हाइट हाउस में सबसे ताकतवर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सबसे करीबी अधिकारी माना जाता है।

ट्रंप ने लेविट के फैसले का स्वागत किया है। राष्ट्रपति ने इस महीने के आखिर तक व्हाइट हाउस से कैरोलिन लेविट की होने वाली विदाई की जानकारी अपने ट्रुथ सोशल में बुधवार को दी।

नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-भूस्खलन का खतरा ये खबर भी पढ़े : नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

उन्होंने लिखा, '' व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट मेरी सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हैं। वह महीने के आखिर में अपना पद छोड़ देंगी। इसके बाद वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार और अपने प्यारे और छोटे बच्चों के साथ बिताएंगी।''

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, '' मैं लेविट के इस फैसले का पूरी तरह सम्मान करता हूं। कैरोलिन अब मेरे बाहरी सलाहकारों में सबसे मुख्य होंगी और रिपब्लिकन पार्टी में प्रभावशाली आवाज बनेंगी।

वह मध्यावधि चुनाव में सहयोग करेंगी। कैरोलिन ने व्हाइट हाउस में शानदार नेतृत्व किया है।उन्होंने 2018 से न्याय आजादी और स्वतंत्रता के लिए लड़ा है। इसमें 2024 का ऐतिहासिक चुनाव अभियान भी शामिल है।

कैरोलिन की गिनती व्हाइट हाउस के इतिहास में सबसे बेहतरीन प्रेस सेक्रेटरी में से एक के रूप में की जाएगी। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।''

इस घटनाक्रम पर सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि मध्यावधि चुनाव में अब तीन महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक का जाना बड़ा बदलाव होगा। यह बदलाव ट्रंप के लिए एक मुश्किल समय में हो रहा है।

ईरान के साथ चल रहे युद्ध और गैस की ऊंची कीमतों के बीच उनकी अप्रूवल रेटिंग कम है और ज्यादातर अमेरिकी मानते हैं कि उन्होंने देश की सबसे अहम समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है। 28 वर्षीय लेविट सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनकर इतिहास रच चुकी हैं।

ट्रंप के पहले कार्यकाल के मुकाबले लेविट दूसरे कार्यकाल में सबसे ताकतवर अधिकारी बनकर उभरीं। उन्होंने राष्ट्रपति और उनकी नीतियों का मजबूती के साथ बचाव किया। मुश्किल सवाल पूछने वाले पत्रकारों से भिड़ीं जरूर पर दोस्ताना संबंध कभी नहीं तोड़े।

माइक्रोफोन के पीछे और सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद को अच्छी पत्नी और कामकाजी मा के तौर पर पेश किया। वे अपने छोटे बेटे निको को एयर फोर्स वन और ओवल ऑफिस ले जाती रही हैं।

व्हाइट हाउस में ईस्टर एग रोल और हैलोवीन सेलिब्रेशन के दौरान अपने पति के साथ फोटो खिंचवाती रही हैं। खुद से एप्पल पाई बनाती रही हैं और अपनी नवजात बेटी विवियाना के साथ प्यार भरे पल बिताती रही हैं।

लेविट ने ट्रंप की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सच तो यह है कि बेटी के जन्म के बाद व्हाइट हाउस लौटने पर मुझे दिल से महसूस हुआ कि मुझे अब बेहतरीन मां बनने के लिए कुछ सोचना होगा।

व्हाइट हाउस छोड़ने के फैसले से मैं खुश भी हूं और दुखी भी हूं।" उल्लेखनीय है कि 1 मई को बेटी के जन्म के बाद लीविट ने व्हाइट हाउस से लगभग एक महीने की छुट्टी ली थी। जब जुलाई 2024 में लीविट के पहले बच्चे का जन्म हुआ, तो उन्होंने सिर्फ चार दिन की छुट्टी ली थी।

ट्रंप के पहले कार्यकाल के बाद लीविट ने अपने गृह राज्य न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस का आम चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। फिर 2024 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान वे एक भरोसेमंद चेहरा बन गईं।

अब जैसे-जैसे 2026 के मध्यावधि चुनाव सरगर्मी बढ़ रही है, लीविट बाहर से एक अहम संदेशवाहक के तौर पर उभर सकती हैं। उन्होंने बुधवार को लिखा भी, " मैं हमेशा रिपब्लिकन पार्टी की समर्थक रहूंगी।" उधर, व्हाइट हाउस में यह तस्वीर साफ नहीं हो सकी है कि लेविट की जगह कौन लेगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

सुकमा / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर आज...
छत्तीसगढ़ 
सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

सारण में अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

सारण। पुलिस विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला संगठित...
बिहार 
सारण में अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

लाल किला धमाके के पीछे AQIS का नाम, यूएन रिपोर्ट में आतंकी नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा

NIA की चार्जशीट में भी हमले के आरोपियों के AQIS से जुड़े होने का उल्लेख
राष्ट्रीय  राज्य 
लाल किला धमाके के पीछे AQIS का नाम, यूएन रिपोर्ट में आतंकी नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

प्रयागराज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या...
उत्तर प्रदेश 
15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

चिकित्सा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्व सैनिकों सहित सुरक्षा कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल व रिहर्सल

फिरोजाबाद , स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर बड़े जोर शोर के साथ तैयारियां जारी है प्राचार्य...
उत्तर प्रदेश 
 चिकित्सा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्व सैनिकों सहित सुरक्षा कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल व रिहर्सल