पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। घरेलू कलह के दौरान एक होटल संचालक ने अपनी पत्नी के सिर पर खलबट्टे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 40 वर्षीय गीता मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में एक होटल का संचालन करते हैं।

पिता ने की छह वर्षीय बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, गांव में पसरा मातम ये खबर भी पढ़े : पिता ने की छह वर्षीय बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, गांव में पसरा मातम

मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, इसी वजह से बापी मंडल ने घर में रखे खलबट्टे से गीता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गीता मंडल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से संबंधों को लेकर तनाव चल रहा था। आरोपित बापी मंडल ने पूछताछ में बताया कि गीता की बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर उसे आपत्ति थी।

बड़गाई जमीन घोटाला मामला: मुख्यमंत्री की डिस्चार्ज याचिका पर 8 जून को आएगा फैसला ये खबर भी पढ़े : बड़गाई जमीन घोटाला मामला: मुख्यमंत्री की डिस्चार्ज याचिका पर 8 जून को आएगा फैसला

इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। मामला थाना तक भी पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। बताया जाता है कि बापी मंडल और गीता मंडल दोनों की यह दूसरी शादी थी।

कोडरमा: विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल ये खबर भी पढ़े : कोडरमा: विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल

बापी के पहले विवाह से दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थीं। मंगलवार रात पुराना विवाद फिर उभर आया और बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि बापी ने कथित रूप से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

मुंबई। अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

फतेहाबाद। फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने ओम टिंबर शटरिंग दुकान में बुधवार सुबह अचानक भीषण...
हरियाणा 
फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चंदेल जिले में...
राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

उत्तर प्रदेश

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा