पलामू: ट्यूशन जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित इमली चौक के समीप सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास सोमवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांकी पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच), पलामू रेफर कर दिया गया।

जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस, उपायुक्त और एसपी को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस, उपायुक्त और एसपी को सौंपा ज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने अंकित सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान दीपक कुमार यादव ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल नितिन कुमार और सुधांशु सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अंकित कुमार और नितिन कुमार एक ही बाइक से ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से दीपक कुमार यादव और सुधांशु सिंह दूसरी बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।

जिले में बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग,28 मई को मनाया जाएगा त्योहार ये खबर भी पढ़े : जिले में बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग,28 मई को मनाया जाएगा त्योहार

इमली चौक के पास दोनों मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 20 बाइक बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 20 बाइक बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश की...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

   बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

भारत में बढ़ा परमाणु हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान से रणनीतिक बढ़त मिली

नई दिल्ली। भारत ने अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की है। अंतरराष्ट्रीय...
राष्ट्रीय 
भारत में बढ़ा परमाणु हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान से रणनीतिक बढ़त मिली

नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सफाई एवं खाद्य...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं, त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं, त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

उत्तर प्रदेश

बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

   बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सफाई एवं खाद्य...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं, त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं, त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिजनौर। जनपद में किसानों को निर्धारित दरों पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई