संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सदीप कुमार मीना* के निर्देशानुसार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियशन के तहत दिनाँक 07.06.2026 को वामा सारथी अध्यक्षा जनपद संतकबीरनगर संजीवनी मीना* के नेतृत्व में प्राप्त वार्षिक कैलेंडर के अनुसार वामा वेलनेस होम्योपैथिक कैंप, टाटा एमजी 1 की सहभागिता से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा जिला होम्योपैथिक विभाग की सहभागिता से स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर तथा निः शुल्क दवा वितरण का आयोजन किया गया । उक्त शिविर में जनपद के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया । साथ ही मौसम जनित बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए गए ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार,* प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव* सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।