हरियाणा में सड़क की धूल कम करने को सीएसआईआर-सीआरआरआई और राज्य सरकार के बीच समझौता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण और सड़क की धूल की समस्या से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद्- केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) और हरियाणा सरकार के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत शहरी सड़कों पर धूल नियंत्रण, हरित विकास और आधुनिक सड़क अवसंरचना को बढ़ावा दिया जाएगा। इस परियोजना में स्कूल ऑफ प्लानिंग एडं आर्किटेक्चर का सहयोग लिया जाएगा और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग का मार्गदर्शन लिया जाएगा।

परियोजना के तहत चार प्रमुख क्षेत्रों पर काम किया जाएगा— शहरी सड़कों के मानक विकसित करना, सड़क किनारे हरित पट्टियां विकसित कर धूल नियंत्रण, रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए रखरखाव में सुधार तथा सड़क निर्माण और मरम्मत में नई तकनीकों का उपयोग।

11 दिन में 4 बार पेट्रोल-डीजल महंगा, जनता पर ‘महंगाई बम’ फोड़ रही भाजपा : रणदीप सुरजेवाला ये खबर भी पढ़े : 11 दिन में 4 बार पेट्रोल-डीजल महंगा, जनता पर ‘महंगाई बम’ फोड़ रही भाजपा : रणदीप सुरजेवाला

एसपीए में आयोजित समझौता ज्ञापन समारोह में सीएसआईआर -सीआरआरआई के निदेशक डॉ. रवि शेखर ने कहा कि सड़क धूल को कम करने और शहरी वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपायों की आवश्यकता है।

सरकार की एकमुश्त निपटान योजना 2026 से व्यापारियों को टैक्स विवादों से मिली बड़ी राहत  ये खबर भी पढ़े : सरकार की एकमुश्त निपटान योजना 2026 से व्यापारियों को टैक्स विवादों से मिली बड़ी राहत

वहीं, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार ने परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

नगर पालिका महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर  ये खबर भी पढ़े : नगर पालिका महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सड़क की धूल को वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण माना जाता है। ऐसे में यह पहल प्रदूषण नियंत्रण और टिकाऊ शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईंगंज क़स्बे के निवासी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कमल आग्नेय को उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने 1...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, महानगर कार्यालय में बैठक सम्पन्न

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में विशेष जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रभारियों के साथ बैठक की गयी।...