छत पर सवारियां बैठाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रही बस सीज

बिहार से 167 यात्री भर कर ले जा रही थी बस, एआरटीओ ने किया सीज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

क्षमता से चार गुना ज्यादा सवारी

लखनऊ। सोमवार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छत पर सवारी बैठाकर फर्राटा भर रही बस को परिवहन विभाग के प्रवर्त्तन दस्ते ने पकड़ लिया। नियमों का उल्लंघन करने पर एआरटीओ ने बस सीज कर दी। बस में क्षमता से चार गुना अधिक,कुल 167 सवारियां भरी हुई थीं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक एआरटीओ प्रवर्तन आलोक यादव की टीम ने चेकिंग के दौरान बस संख्या यूपी 11 बीटी 0077 को रोका। जांच में सामने आया कि बस का परमिट समाप्त हो चुका था और फिटनेस भी फेल थी। यह बस बिहार से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए पटियाला, पंजाब जा रही थी।

प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर धूम, आजादी के जश्न में डूबा प्रतापगढ़ ये खबर भी पढ़े : प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर धूम, आजादी के जश्न में डूबा प्रतापगढ़

परिवहन नियमों के अनुसार बस में केवल 30 सीट और 10 स्लीपर बर्थ की मान्यता है, यानी कुल 40 सवारी बैठ सकती हैं। जबकि मौके पर 167 यात्री ठूंस-ठूंस कर भरे मिले। बस सहारनपुर, यूपी में पंजीकृत है। लेकिन बिहार से पंजाब तक अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। जांच में यह भी पाया गया कि बस के शीशे और खिड़कियां मानकों के विपरीत बदली गई हैं।  एआरटीओ आलोक यादव ने बताया कि यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस का संचालन किया जा रहा था। बस का एआईटीपी परमिट भी फेल पाया गया।

तत्काल कार्रवाई करते हुए बस का 1,52,000 रुपये का चालान किया गया और उसे सीज कर दिया गया। इस तरह के वाहनों से सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा है। ओवरलोडिंग और बिना परमिट चल रही बसें दुर्घटना को न्योता देती हैं। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।” पकड़ी गई बस को थाने में खड़ा करा दिया गया है। और सवारियों को दूसरी बसों से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नेपाल पहुंचेगा भारत का सैन्य नेतृत्व, कई अहम मुलाकातें

काठमांडू। भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ का पांच दिवसीस नेपाल दौरा आज से शुरू हो रहा है। वह...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल पहुंचेगा भारत का सैन्य नेतृत्व, कई अहम मुलाकातें

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

नई दिल्ली। भारतीय सेना और एयर इंडिया के बीच हुए सहयोग समझौते ने अब रोजगार के ठोस अवसरों का रूप...
राष्ट्रीय  राज्य 
सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

‘वंदे मातरम’ के अपमान पर बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से मांगी बिना शर्त माफी

नई दिल्ली। भाजपा विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी...
राष्ट्रीय  राज्य 
‘वंदे मातरम’ के अपमान पर बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से मांगी बिना शर्त माफी

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

इजरायल के राष्ट्रपति और PM नेतन्याहू की स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं पर PM मोदी ने जताया आभार

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति हर्जोग की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना दिए...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय  राज्य 
इजरायल के राष्ट्रपति और PM नेतन्याहू की स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं पर PM मोदी ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

आसिम सिद्दीकी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
उत्तर प्रदेश 
आसिम सिद्दीकी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन...
उत्तर प्रदेश 
ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस