11 दिन में 4 बार पेट्रोल-डीजल महंगा, जनता पर ‘महंगाई बम’ फोड़ रही भाजपा : रणदीप सुरजेवाला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता पर महंगाई बम फोड़ रही है, पिछले 11 दिनों में चार बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

भाजपा महंगाई की किस्तों के जरिये रोजाना आमजन जन की जेब पर डाका डाल रही है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से आम आदमी का बजट पूरी तरह चरमरा गया है।

साेमवार काे चंडीगढ़ में जारी बयान में उन्होंने कहा कि 15 मई से 25 मई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल 7.53 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। अब हरियाणा में पेट्रोल 103.40 रुपये और डीजल 96.04 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटकर लगभग 96 डॉलर प्रति बैरल रह गई है, तो फिर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार क्यों बढ़ाई जा रही हैं।

फतेहाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: टोहाना के कुख्यात नशा तस्कर की 30 लाख की संपत्ति फ्रीज ये खबर भी पढ़े : फतेहाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: टोहाना के कुख्यात नशा तस्कर की 30 लाख की संपत्ति फ्रीज

सुरजेवाला ने दावा किया कि वर्ष 2014 में कच्चा तेल 100 से 108 डॉलर प्रति बैरल था, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में औसत कीमत लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल रही। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के जरिए करीब 43 लाख करोड़ रुपये की वसूली की है। पेट्रोल पर औसतन 19.70 रुपये और डीजल पर 15.50 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगाकर जनता पर भारी बोझ डाला गया।

सुरजेवाला ने तेल कंपनियों के मुनाफे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने वर्ष 2025-26 में संयुक्त रूप से 77,280 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

उन्होंने हरियाणा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में पेट्रोल पर 18.20 प्रतिशत और डीजल पर 16 प्रतिशत वैट लगाया जा रहा है, जिससे हर लीटर पर लोगों से अतिरिक्त टैक्स वसूला जा रहा है। सुरजेवाला ने सीएनजी और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी चिंता जताई।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

पहली बार उप-क्षेत्रवार सेवा उत्पादन सूचकांक जारी। 19 में से 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक की वृद्धि। आधार वर्ष 2024-25...
कारोबार 
सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...