भीषण सड़क हादसा, गश्त पर जा रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत; एक गंभीर घायल

कांस्टेबल धर्मेंद्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्रमपुर गांव के पास हुआ हादसा।
  • ईआरवी-254 झगड़े की सूचना पर फर्रुखनगर जा रही थी।
  • तेज रफ्तार गाड़ी पीछे से पानी के टैंकर से टकराई।

गुरुग्राम। रात्रि गश्त के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्रमपुर गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार ईआरवी गाड़ी नंबर-254 सोमवार रात करीब 11 बजे हरिनगर डूमा एरिया में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से फर्रुखनगर में झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल, हेड कांस्टेबल अनिल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र फर्रुखनगर की ओर रवाना हुए।

खेड़ा खुर्रमपुर में सवेरा कॉलेज के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ईआरवी पीछे से पानी के टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईआरवी के परखच्चे उड़ गए।

गुरुग्राम में आधी रात को एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए ये खबर भी पढ़े : गुरुग्राम में आधी रात को एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टैंकर ट्रैक्टर से जुड़ा खड़ा था। उस पर कोई लाइट या रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। जिस कारण पीछे से आ रही ईआरवी के ड्राइवर को टैंकर दिखाई नहीं दिया।

हादसे के बाद तीनों पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर फंस गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी के पार्ट्स तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल छोटेलाल और हेड कॉन्स्टेबल अनिल को मृत घोषित कर दिया।

कांस्टेबल धर्मेंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतक हेड कांस्टेबल के शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिए हैं।

मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

मीडिया संस्थानों के बाहर अज्ञात वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद। आरएसपी ने इसे प्रेस स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

प्लेस ऑफ सेफ्टी से चार बालक सुरक्षा कर्मी की हत्या के बाद फरार हुए। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी...
राजस्थान 
राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव