गुरुग्राम में आधी रात को एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हरियाणा: गुरुग्राम में गुरुवार को आधी रात पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दीपक नांगल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक शूटर घायल है। इस मुठभेड़ में हरियाणा पुलिस के तीन जवान भी घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सुशांत लोक ए-ब्लॉक में अपराध शाखा की टीमों ने दीपक नांदल गैंग के पांच शूटरों को घेरा, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में चार शूटर मारे गए, जबकि एक शूटर गंभीर रूप से घायल है। मुठभेड़ के दौरान 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। 


अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

CM काफिले में सुरक्षा चूक, दो DCP को नोटिस, कई सस्पेंड ये खबर भी पढ़े : CM काफिले में सुरक्षा चूक, दो DCP को नोटिस, कई सस्पेंड

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक नांगल गैंग के पांच शूटर एक प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती वसूलने के इरादे से पहुंचे थे। क्राइम ब्रांच की टीम को पहले से ही इसका इनपुट मिल गया था जिसके बाद टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस ने चार शूटरों को मार गिराया। पूरे इलाके को सील कर पुलिस और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।


फिरौती मांगने पहुंचे थे गैंगस्टर के शूटर 
क्राइम ब्रांच के मुताबिक टीम को पुलिस कंट्रोल रूप से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियार बंद अपराधियों के होने बारे  सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो अपराधियों द्वारा एक इसी दौरान एक व्यवसायी के घर पर अत्याधुनिक हथियारो से फायरिंग करनी शुरू कर दी गई थी। इस व्यवसायी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर से फिरौती के लिए लगातार संदेश आ रहे थे।

पुलिस ने चार शूटरों को मार गिराया

क्राइम ब्रांच द्वारा अपराधियों को आत्म समर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई परन्तु उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा एवं अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें सभी पांच शूटर्स  को गोली लगी। सभी को जब एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो डाक्टरों ने पांच में चार अपराधियों को मृत घोषित कर दिया। घायल एक अपरादी का उपचार अस्पताल में जारी है।

तीन पुलिसकर्मी भी घायल

इस मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

एमपी में फिर तेज बारिश का दौर, डिंडौरी-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सिस्टम एक बार फिर सक्रिय है। मानसून ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र के...
मध्य प्रदेश 
एमपी में फिर तेज बारिश का दौर, डिंडौरी-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई। महाराष्ट्र नागपुर के गोधनी नगर पंचायत के फागुजी नगर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बीती रात करीब रिजर्व क्लोरीन...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एआईजीजीपीए) द्वारा “"कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्य...
मध्य प्रदेश 
मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

रायसेन। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साेमवार काे मध्य...
मध्य प्रदेश 
सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें