CM काफिले में सुरक्षा चूक, दो DCP को नोटिस, कई सस्पेंड

ड्यूटी में लापरवाही पर पुलिस कमिश्नर का एक्शन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले में शुक्रवार को व्यवधान और वीआईपी सुरक्षा में चूक के मामले में गुरुग्राम पुलिस आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस कमिश्नर ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने पर दो पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मौके पर तैनात सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों और संबंधित जोन के सिक्योरिटी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

इंटेलिजेंस इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि वीआईपी सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदारी तय की गई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम और पुलिस उपायुक्त अपराध को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

थाना प्रबंधक सिविल लाइंस और उनके साथ ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सिक्योरिटी इंचार्ज पश्चिम को भी सस्पेंड किया गया है। इंटेलिजेंस इंचार्ज के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

कमिश्नर बोले- सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही, समन्वय की कमी अथवा ड्यूटी में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

फरीदाबाद : युवती को बंधक बनाकर खौलते पानी से जलाया, दिल्ली रैफर ये खबर भी पढ़े : फरीदाबाद : युवती को बंधक बनाकर खौलते पानी से जलाया, दिल्ली रैफर

सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के गुरुग्राम दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफिले को काले झंडे दिखाए और रोकने का प्रयास किया था, जिस पर पुलिस ने आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में सुरक्षा में चूक मानते हुए यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पंडित राजीव कुमार शर्मा ने जलेसर रोड स्थित टापा पेठ के समीप बने नगर निगम...
करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को नई दिल्ली के प्रवास के दौरान ईटी वर्ल्ड लीडर्स...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में होंगे शामिल

निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

चोरी की स्कूटी से महिला की चेन स्नैचिंग, हुसैनगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कूटी और चेन स्नैचिंग के मामले में दो शातिर आरोपियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चोरी की स्कूटी से महिला की चेन स्नैचिंग, हुसैनगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

नीरज चोपड़ा 88.05 मीटर थ्रो के साथ रहे दूसरे स्थान पर...

लुसाने। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ...
खेल 
नीरज चोपड़ा 88.05 मीटर थ्रो के साथ रहे दूसरे स्थान पर...

उत्तर प्रदेश

निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

चोरी की स्कूटी से महिला की चेन स्नैचिंग, हुसैनगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कूटी और चेन स्नैचिंग के मामले में दो शातिर आरोपियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चोरी की स्कूटी से महिला की चेन स्नैचिंग, हुसैनगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

कांवड़ियों पर की जाए अधिक से अधिक पुष्पवर्षा

बदायूं। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में कांवड़ियों पर जगह-जगह अधिक से अधिक पुष्पवर्षा की जाए, उनकी सुविधाओं का पूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों पर की जाए अधिक से अधिक पुष्पवर्षा

CCTV और सर्विलांस से खुला स्कूटी चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की Jupiter बरामद

लखनऊ। गाजीपुर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
CCTV और सर्विलांस से खुला स्कूटी चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की Jupiter बरामद