रंगदारी में 50 हजार की मांग और धमकी का आरोप, बर्खास्त सिपाही रोशन रजा गिरफ्तार

पूर्व में दर्ज मुकदमे में खर्च हुई रकम मांगने का आरोप, झूठे केस में फंसाने की भी दी थी धमकी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मोहनलालगंज पुलिस ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में एक बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक व्यक्ति को रोककर पूर्व में दर्ज मुकदमे में खर्च हुए करीब 50 हजार रुपये देने की मांग की थी। रकम न देने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, गोपालखेड़ा, थाना मोहनलालगंज निवासी मनीष सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत में उन्होंने बताया कि रोशन रजा, जो पूर्व में सिपाही के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में बर्खास्त है, ने 15 अगस्त 2026 को उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में मोहनलालगंज थाने में मु0अ0सं0 307/2026, धारा 351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय ये खबर भी पढ़े : जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद 20 अगस्त 2026 को रोशन रजा ने शिकायतकर्ता को कथित तौर पर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उसने पहले दर्ज मुकदमे में खर्च हुए करीब 50 हजार रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 313/2026, धारा 308(6)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले में कार्रवाई करते हुए मोहनलालगंज पुलिस टीम ने 21 अगस्त 2026 को आरोपी रोशन रजा पुत्र गुलाम रसूल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी की उम्र करीब 37 वर्ष बताई गई है। वह मूल रूप से शेखवानिया बुजुर्ग, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर का निवासी है। वर्तमान में वह पाण्डेय कॉम्प्लेक्स, कस्बा मोहनलालगंज, लखनऊ में रह रहा था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, बर्खास्त सिपाही रोशन रजा के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में पहले से मु0अ0सं0 307/2026, धारा 351(3)/352 बीएनएस का मुकदमा दर्ज है। वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 313/2026, धारा 308(6)/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।आरोपी की गिरफ्तारी मोहनलालगंज थाना पुलिस टीम ने की।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर तेज हो गया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, 16 जिलों में अलर्ट

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

  फिरोजाबाद, जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा एवं प्राथमिक विद्यालय बिदरखा का औचक   निरीक्षण...
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनारा व बिदरखा का किया निरीक्षण

फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

मियामी। इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन...
खेल 
फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना

करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

फिरोजाबाद। शिवसेना के जिला प्रमुख पंडित राजीव कुमार शर्मा ने जलेसर रोड स्थित टापा पेठ के समीप बने नगर निगम...
करोड़ो की लागत से बने रेन बसेरे को महापौर ने बनाया कैम्प कार्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को नई दिल्ली के प्रवास के दौरान ईटी वर्ल्ड लीडर्स...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
निगम द्वारा बनबाये गये भामाशाह पार्क में महीनों से पड़ा ताला

चोरी की स्कूटी से महिला की चेन स्नैचिंग, हुसैनगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की स्कूटी और चेन स्नैचिंग के मामले में दो शातिर आरोपियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चोरी की स्कूटी से महिला की चेन स्नैचिंग, हुसैनगंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे

कांवड़ियों पर की जाए अधिक से अधिक पुष्पवर्षा

बदायूं। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में कांवड़ियों पर जगह-जगह अधिक से अधिक पुष्पवर्षा की जाए, उनकी सुविधाओं का पूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों पर की जाए अधिक से अधिक पुष्पवर्षा

CCTV और सर्विलांस से खुला स्कूटी चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की Jupiter बरामद

लखनऊ। गाजीपुर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
CCTV और सर्विलांस से खुला स्कूटी चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की Jupiter बरामद