राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

बारिश नहीं होने से किसानों को खरीफ फसलों की चिंता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई।
  • बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी से मानसून फिर सक्रिय होने की उम्मीद।
  • 16 जुलाई को उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश के आसार।

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। प्रदेश में बादलों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के किसी भी जिले में उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने 16 जुलाई से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार यदि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और मानसूनी तंत्र अनुकूल रहा तो उदयपुर संभाग से मानसून की दोबारा एंट्री होगी।

दर्दनाक हादसा: खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पौत्र की मौत ये खबर भी पढ़े : दर्दनाक हादसा: खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पौत्र की मौत

इसके बाद बारिश का सिलसिला अरावली पर्वतमाला को पार करते हुए दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान से पश्चिमी रेगिस्तानी इलाकों तक पहुंच सकता है। 16 जुलाई को उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मानसून के कमजोर पड़ते ही प्रदेश में एक बार फिर तेज धूप निकलने लगी है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी मापी जा रही है। सोमवार को श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

इसके अलावा फलोदी में 39.4, बीकानेर में 39.2, जैसलमेर में 38.4, चूरू में 38.6, पिलानी (झुंझुनूं) में 38.2, अलवर में 38.1 और हनुमानगढ़ के संगरिया में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मापा गया।

बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। कई क्षेत्रों में खरीफ फसलों की बुवाई के बाद खेतों को बारिश का इंतजार है। वहीं शहरों में तेज धूप और उमस के कारण लोगों को दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले एक-दो दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 16 जुलाई से दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां शुरू होने के साथ मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। यदि मौसम प्रणाली मजबूत रही तो इसके बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स 344.06 अंक गिरकर...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन, आधुनिक सर्जरी पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

‘सौश्रुतम् 2026’ सेमिनार 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा। कार्यक्रम आचार्य सुश्रुत की जयंती के अवसर पर आयोजित किया...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन, आधुनिक सर्जरी पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

कोलकाता: 160 निर्माणाधीन इमारतों की जांच, सिर्फ 11 परियोजनाएं मिलीं नियमों के अनुरूप

कोलकाता। तारातला में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने की घटना के बाद कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा शुरू की गई...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: 160 निर्माणाधीन इमारतों की जांच, सिर्फ 11 परियोजनाएं मिलीं नियमों के अनुरूप

मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन दोस्तों की मौत

हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डगावानीमा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान संदीप खरबड़े, सुनील और गोपाल राजपूत...
मध्य प्रदेश 
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन दोस्तों की मौत

उत्तर प्रदेश

मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास बने ड्रीम हॉलिडे होटल में सोमवार को पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप