चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद फरार

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शहडोल। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित शहडोल जिले के अमलाई थाना के ग्राम रामपुर में सोमवार देर रात चिकन शॉप संचालक 32 वर्षीय रज्जन कहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक से आकर पहले हवाई फायर किया था।

घटना संचालक की दुकान के पास हुई, जहां वह मौजूद था। दुकान में काम कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि नकाबपोश युवक ने पहले हवाई फायर किया था।

मानसून का कहर, भिंड में रेड अलर्ट; ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : मानसून का कहर, भिंड में रेड अलर्ट; ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जब संचालक ने इसका विरोध किया और कहा "हो गया इतना ही", तो हमलावर ने उसके सीने में गोली मार दी। वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने दूसरी गोली भी संचालक के सीने में दाग दी।

गोली लगने से संचालक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया

स्थानीय लोगों ने घायल रज्जन को तत्काल इलाज के लिए अनूपपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अमलाई थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

नाकाबंदी कर दबिश जारी
प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और नशे से जुड़े एंगल सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपी के स्थानीय व्यक्ति होने की आशंका जताई जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कर दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि बीते महीने भी रामपुर क्षेत्र में गोली चलने की घटना सामने आई थी। उस समय सीमा विवाद के बीच अनूपपुर कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग हुई थी। यह इलाके में गोलीबारी की दूसरी घटना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संपादकीय: सोनम वांगचुक का 17वें दिन अनशन, लोकतंत्र की परीक्षा !

सोनम वांगचुक का अनशन 17वें दिन भी जारी है। लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, जलवायु कार्यकर्ता और रामन माग्सेसे पुरस्कार विजेता...
विचार मित्र 
संपादकीय: सोनम वांगचुक का 17वें दिन अनशन, लोकतंत्र की परीक्षा !

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स 344.06 अंक गिरकर...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन, आधुनिक सर्जरी पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

‘सौश्रुतम् 2026’ सेमिनार 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा। कार्यक्रम आचार्य सुश्रुत की जयंती के अवसर पर आयोजित किया...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन, आधुनिक सर्जरी पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

उत्तर प्रदेश

मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास बने ड्रीम हॉलिडे होटल में सोमवार को पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन