राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन, आधुनिक सर्जरी पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

सेमिनार में सर्जरी, घाव प्रबंधन, क्षारसूत्र, अग्निकर्म और मर्म चिकित्सा जैसे विषयों पर सत्र होंगे।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • ‘सौश्रुतम् 2026’ सेमिनार 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा।
  • कार्यक्रम आचार्य सुश्रुत की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
  • आयुर्वेद और आधुनिक शल्य चिकित्सा के एकीकरण पर विशेषज्ञ करेंगे चर्चा।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए ) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन करेंगी।

आयुष मंत्रालय के तहत आयोजित यह सेमिनार 15 से 17 जुलाई तक चलेगा, जबकि 14 जुलाई को पूर्व-कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन शल्य चिकित्सा के जनक माने जाने वाले आचार्य सुश्रुत की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। सेमिनार में आयुर्वेद और आधुनिक शल्य चिकित्सा विज्ञान के एकीकरण पर देश-विदेश के विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।

गगनयान मिशन की तैयारी में बड़ी उपलब्धि, इसरो ने सॉल्व रॉकेट का किया सफल परीक्षण ये खबर भी पढ़े : गगनयान मिशन की तैयारी में बड़ी उपलब्धि, इसरो ने सॉल्व रॉकेट का किया सफल परीक्षण

कार्यक्रम के दौरान एनसीआईएसएम द्वारा तैयार “आयुर्वेद महिला स्नातकों के पेशेवर करियर का मूल्यांकन” विषयक राष्ट्रीय अध्ययन जारी किया जाएगा।

साथ ही 14.5 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3-टेस्ला हाई-फील्ड एमआरआई प्रणाली का भी उद्घाटन होगा, जिसमें एआई-सक्षम वर्कफ़्लो, बायोमेट्रिक्स और उन्नत इमेजिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

तीन दिवसीय सेमिनार में मुख्य व्याख्यान, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं और वैज्ञानिक शोध-पत्र प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। मलाशय रोग विज्ञान, पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा, एकीकृत ऑन्कोलॉजी, चिकित्सा-कानूनी मुद्दों तथा सर्जरी में बौद्धिक संपदा जैसे विषयों पर विशेष सत्र होंगे। इसके अलावा घाव प्रबंधन, अग्निकर्म, क्षारसूत्र और मर्म चिकित्सा जैसे आचार्य सुश्रुत के शल्य सिद्धांतों पर भी चर्चा की जाएगी।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में थाईलैंड, इजराइल, ऑस्ट्रिया, यूनाइटेड किंगडम, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल, ग्रीस और भारत के प्रतिष्ठित सर्जन, शिक्षाविद और शोधकर्ता भाग लेंगे।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी तथा आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा भी उपस्थित रहेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जल्द ही "सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा

लिफ्ट में फंसे चार बच्चाें ने जान बचाने के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा, वीडियाे वायरल

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के गैलेक्सी बेगा सोसाइटी के टावर में साेमवार की बीती रात को अचानक बिजली चले जाने...