शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर गिरावट में रहे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे।
  • बीएसई सेंसेक्स 344.06 अंक गिरकर 77,272.34 अंक पर खुला।
  • एनएसई निफ्टी 143 अंक की गिरावट के साथ 24,068 अंक पर शुरू हुआ।

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने कुछ देर तक लिवाली का जोर बनाए रखा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में कुछ सुधार भी हुआ।

AI शेयरों का बढ़ता वैल्यूएशन बना चिंता, RBI ने जताया वित्तीय स्थिरता पर खतरा ये खबर भी पढ़े : AI शेयरों का बढ़ता वैल्यूएशन बना चिंता, RBI ने जताया वित्तीय स्थिरता पर खतरा

हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से सिप्ला, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टीसीएस और नेस्ले के शेयर 1.58 प्रतिशत से लेकर 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक्नोलॉजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर 3.49 प्रतिशत से लेकर 2.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,703 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 866 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,837 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 344.06 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,272.34 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो गई, जिससे पहले 10 मिनट के कारोबार में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 130 अंक की रिकवरी कर 77,402.79 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स गिरता चला गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक 550 अंक से भी अधिक लुढ़क कर 77,063.41 अंक के स्तर तक आ गया।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 481.32 अंक की गिरावट के साथ 77,135.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 143 अंक यानी 0.59 प्रतिशत टूट कर 24,068 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 90 अंक सुधर कर 24,157.10 अंक के स्तर तक पहुंच गया। पहले 10 मिनट तक खरीदारी होने के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे निफ्टी की चाल कमजोर पड़ने लगी।

लगातार हो रही बिकवाली की वजह से सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक 160 अंक से अधिक की कमजोरी के साथ 24,050.55 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 127.25 अंक फिसल कर 24,083.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 77,616.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 4.10 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक उछाल के साथ 24,211 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उपकप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला अहम मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के...
खेल 
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जल्द ही "सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल...