डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर द्वारा सभी अतिथिगणों का स्वागत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की स्मृति में चंद्रावल में चंद्रभान गुप्ता लॉ कॉलेज का लोकार्पण हुआ। राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री तथा भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ अशोक वाजपेई जी ने भवन का लोकार्पण किया। पूजा अर्चन कर नारियल फोड़ कर अध्यक्ष डॉ अशोक बाजपेई तथा भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारीगण ने भवन में प्रवेश किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय प्रोफेसर आर के मित्तल ,कुलपति बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्वलन कर तथा चंद्रभानु गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत सेवा संस्थान के सदस्य एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह जी द्वारा सभी अतिथिगणों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह लॉ कॉलेज एक दिन इतने मेधावी अधिवक्ताओं को तैयार करेगा और अपनी गुणवत्ता के लिए पूरे देश में जाना जाएगा ।कार्यक्रम में भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे। 

नोएडा में पत्नी के जाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : नोएडा में पत्नी के जाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

भारत सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष अरुण कुमार महामंत्री डॉ जे एन मिश्रा, सदस्य नरेंद्र मणि त्रिपाठी,राजेश अग्रवाल, मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी के महासचिव राजेश सिंह, सदस्य राजेश अग्रवाल, शैलेश त्रिपाठी ,मोनिका भौनवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र भौनवाल ,पूर्व आइ ए एस ,एम सी भट्ट ,लॉ कॉलेज के प्राचार्य ताज मोहम्मद ,सी बी गुप्ता बी एस एस महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुधा बाजपेई, अजीत शुक्ला तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन भारत सेवा संस्थान के सदस्य एवं उच्च शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष डॉ फिदा हुसैन अंसारी जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री गरिमा ने किया।।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर शिमला। शिमला जिले के सुन्नी थाना अंतर्गत बसंतपुर में निर्माणाधीन मकान के बाहर सड़क किनारे...
हिमाचल 
सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

नेपाल प्रशासन ने हेटौंडा होकर काठमांडू जाने वाले राजमार्ग को रखा बंद काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

विदेश मंत्रालय ने निदां करते हुए गहरी चिंता जताई और स्पष्टीकरण मांगा होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट संयुक्त अरब अमीरात के...
राष्ट्रीय 
ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत

ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह नया एडिशन स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन भारतीय मिड-साइज एसयूवी...
टेक-मित्र 
रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उपकप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला अहम मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के...
खेल 
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उत्तर प्रदेश

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जल्द ही "सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा