नाबालिग से घिनौनी हरकत करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 

शिकायत मिलने के 24 घंटे में की गिरफ्तार 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पॉक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज 

लखनऊ मोहनलालगंज। निगोहां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के अभियुक्त को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अल्ताब अहमद निवासी रामपुर गढ़ी जमुनी, लखनऊ के रूप में हुई है, जो एक पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की शाइनिंग पॉलिश बेचने का काम करता है। परिजनों की तहरीर के अनुसार, आरोपी 10 जुलाई को किशोरी को बहला-फुसलाकर लखनऊ ले गया था और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों द्वारा आरोपी के घर शिकायत करने पर वह पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया था।

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर ये खबर भी पढ़े : यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और 13 जुलाई को नगराम-निगोहां मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अच्छी नस्ल के पशुओं के बढ़ने से आयेगी खुशहाली: मेश्राम 

लखनऊ, । पशुधन विकास परिषद एवं पशुपालन विभाग द्वारा कृत्रिम गभार्धान एवं टीकाकरण जागरूकता पर आयोजित कार्यशाला में सेक्स्ड सीमेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अच्छी नस्ल के पशुओं के बढ़ने से आयेगी खुशहाली: मेश्राम 

मिशन-2027- अहम किरदार बना दलित-मुस्लिम वोट बैंक 

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है लेकिन कांग्रेस ने अपनी सियासी शतरंज बिछानी शुरू कर दी है। पार्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मिशन-2027- अहम किरदार बना दलित-मुस्लिम वोट बैंक 

प्रधानमंत्री आवास योजना की 15 को आएगी फाइनल लिस्ट, 98% ग्राम सभाओं का काम पूरा

लाभार्थियों का चयन सरकार के निर्देश पर कराए गए 'आवास प्लस सर्वेक्षण-2024'  लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री आवास योजना की 15 को आएगी फाइनल लिस्ट, 98% ग्राम सभाओं का काम पूरा

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले एथनॉल’ मुनाफाखोरी का नया नाम 

मिलावटी ईंधन से वाहनों में आ रही समस्याएं लखनऊ। सोमवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव...