प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, युवती ने पहले किया था आत्महत्या का प्रयास

परिजनों ने लगाया सिंगाही पुलिस पर 40 हजार रुपए लेने का आरोप

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,13 जुलाई(तरुणमित्र)। निघासन और सिंगाही थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक  मामला सामने आया है। प्रेम संबंधों में उपजे विवाद के बीच पहले युवती ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, तो वही कुछ दिन बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक विनीत के परिवार और गांव में मातम छा गया ।

जानकारी के अनुसार, प्रीतम पुरवा निवासी 19 वर्षीय विनीत का नौरंगाबाद गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले सिंगाही थाने में समझौता भी हुआ था। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा  पुलिस और सिंगाही थाना प्रभारी ने उनसे 40 हजार रुपए भी लिया था इसी बीच कुछ दिन बाद युवती पक्ष ने दुबारा निघासन कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
मृतक के पिता बलराम मौर्य का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने उनको और उनके बेटे को कोतवाली बुलाया था, और कहा था कि पचास हजार रुपए लेकर कोतवाली आना जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया। उनका कहना है कि रविवार को समझौते की बात चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही विनीत ने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह ये खबर भी पढ़े : अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

पीड़ित ने पुलिस पर 40 हजार रूपए लेने का लगाया आरोप

पिता बलराम ने सिंगाही थाना पुलिस और थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समझौते के नाम पर उनसे 40 हजार रुपये लिए गए। और कहा गया था कि अगर रुपए नहीं दे पाओगे तो परिवार को कार्रवाई की धमकी दी गई थी । परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है।

बताया जा रहा है कि करीब दो सप्ताह पहले युवती ने भी प्रेमी से अलग होने की आशंका में कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था। 
उधर, प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों के विरुद्ध शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

चीन की मलक्का दुविधा और ग्रेट निकोबार परियोजना

चीन का समकालीन राजनीतिक नेतृत्व कम्युनिस्ट क्रांति(1949ई) की उपज है। माओत्से तुंग के विस्तारवाद से प्रेरित इस देश ने अपना...
विचार मित्र 
चीन की मलक्का दुविधा और ग्रेट निकोबार परियोजना

सार्थक वार्ता के लिए सकारात्मक वातावरण बनाना आवश्यक :संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन को श्रम संघों एवं...
उत्तर प्रदेश 
सार्थक वार्ता के लिए सकारात्मक वातावरण बनाना आवश्यक :संघर्ष समिति

भातखण्डे विवि में निशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थापित महिला अध्ययन केंद्र द्वारा सोमवार को निशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में निशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर

3,210.76 करोड़ ग्राम्य विकास को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ। केन्द्र सरकार द्वारा विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत यूपी को 3,210.76 करोड़ रु स्वीकृत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3,210.76 करोड़ ग्राम्य विकास को मिलेगी रफ्तार

आंकड़ों में दिखी टीबी की असली चुनौती  

लखनऊ। टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है,लेकिन 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के आंकड़े बताते हैं कि सबसे...