सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले प्रबल की प्लानिंग का खुलासा, ईमेल में लिखा था- 'देशभर में हाईलाइट हो जाऊंगा'

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले प्रबल प्रताप यादव को लेकर जांच में कई नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इटावा के भरथना तहसील क्षेत्र के नगला जयलाल गांव निवासी प्रबल प्रताप यादव ने सुनियोजित तरीके से सुप्रीम कोर्ट जाने की योजना बनाई थी। जांच के दौरान पुलिस को उसकी एक ईमेल भी मिली है, जिसमें उसने लिखा था कि वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा और पूरे देश में हाईलाइट हो जाएगा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रबल अपने मामले को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में लाने के उद्देश्य से स्वयं ही सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसने अपना मुकदमा खुद लड़ने के लिए आवेदन भी किया था।

उतरौला: भारतीय इंटर कॉलेज में विधायक रामप्रताप वर्मा ने किया वृक्षारोपण ये खबर भी पढ़े : उतरौला: भारतीय इंटर कॉलेज में विधायक रामप्रताप वर्मा ने किया वृक्षारोपण

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रबल लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। नौकरी के दौरान उस पर दो महिला सहकर्मियों को परेशान करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद कंपनी ने उसे नौकरी से हटा दिया था। इसके बाद उसने कंपनी पर भ्रष्टाचार, टैक्स चोरी और गबन जैसे आरोप लगाते हुए कानूनी लड़ाई शुरू कर दी।

प्रबल ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर निचली अदालत में याचिका दायर की थी, जिसे परिवाद के रूप में दर्ज किया गया। इसके बाद उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का रुख किया, जहां भी उसे राहत नहीं मिली। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान उसने कथित तौर पर न्यायाधीशों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

इस बीच प्रबल के पिता सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनका बेटा लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उनका दावा है कि वह साइबर ठगी का भी शिकार हुआ था और शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। परिवार का कहना है कि लगातार निराशा और आर्थिक दबाव के कारण वह तनाव में था और इसी वजह से उससे अदालत में गलती हो गई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी ने किया'वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे तक रोपे गये 16 करोड़ पौधे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में 'पवित्र त्रिवेणी' के पौधों को रोपकर 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026'...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  मुख्यमंत्री योगी ने किया'वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे तक रोपे गये 16 करोड़ पौधे

कानपुर में खेत के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका से सनसनी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान में रविवार को 32...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में खेत के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका से सनसनी

अगर कार खरीद रहे तो जान ले इस के फीचर्स? एक लीटर पेट्रोल में कई किमी का माइलेज 

जानिए कीमत और फीचर्स, एक लीटर पेट्रोल में 19.4 किलोमीटर का सफर अगर आप ऐसी एसयूवी खरीदने की योजना बना...
टेक-मित्र 