ट्रांसफ्यूजिन मेडिसिन विभाग द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान समारोह सम्पन्न
फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा शनिबार को “रक्तदान सम्मान समारोह–2026” का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सामाजिक संस्थाओं एवं उनके पदाधिकारियों का सम्मान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन जैन एवं विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी विभाग, डॉ. नौशाद हुसैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा वर्ष भर रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संग्रह में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाली निम्न संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया—
अमन जैन एवं देवांश गुप्ता ( आर्किड ग्रीन )
एन.सी.सी. 6 यूपी बटालियन, फिरोजाबाद के सूबेदार संतोष कुमार।
एन.सी.सी. 5 यूपी बटालियन, शिकोहाबाद – डॉ. जगदीश यादव
अपनी दुनिया फाउंडेशन के प्रांजल
मुनिवेंद्र धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) , दुश्यन्त कुमार जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद (महिला शक्ति) – श्रीमती कल्पना राजौरिया
महात्मा गांधी महाविद्यालय, फिरोजाबाद – डॉ. निशा
सेवा पथ जन कल्याण समिति श्रीमती सीमा गुप्ता,माथुर वैश्य इंटरनेशनल, कृष्ण क्लब फिरोजाबाद एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद (एक उड़ान) श्रीमती रागिनी गुप्ता, प्रारम्भ फाउंडेशन, नई बस्ती, नवादा, मख्खनपुर – योगेश कुमार, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, फिरोजाबाद – जितेन्द्र वर्मा चन्द्रप्रभु धर्मार्थ औषधालय, फिरोजाबाद – सतीशचन्द्र सलावटिया ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, फिरोजाबाद – प्रमोद कुमार, एस. सद्भावना वेलफेयर सोसायटी, फिरोजाबाद – प्रशान्त गुप्ता, अमर उजाला फाउंडेशन अंकित जैन, कल्पतरु जीवन फाउंडेशन, शिकोहाबाद राजेश गुप्ता, सतगुरु निरंकारी मंडल, फिरोजाबाद शाखा बैनीराम , जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद (सशक्त नारी) – श्रीमती निधि जैन
कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. निशा चौधरी, डॉ. सोनाली बांदिल एवं डॉ. श्वेता ने रक्तदान के महत्व, सुरक्षित रक्त की आवश्यकता तथा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के सामाजिक एवं चिकित्सीय लाभों पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किये। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से नियमित रक्तदान कर मानव जीवन बचाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने सभी रक्तदाता संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है।
समारोह में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, चिकित्सकगण, सामाजिक संगठन, रक्तदाता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
